Contact Information

सिटी कार्यालय: मोटर मार्केट वार्ड नं. 18, नया 23, सरदारशहर चूरू(राजस्थान),
मुख्य कार्यालय: 42, कॉस्मो कॉलोनी, विनायक रेजीडेंसी, विशाली नगर, जयपुर

We Are Available 24/ 7. Call Now.

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के 21 दिन बाद रविवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस कैबिनेट विस्तार हो रहा है। शपथ ग्रहण समारोह नागपुर विधान भवन में शुरू हो गया है।

सबसे पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बावनकुले और 6 मुख्यमंत्रियों के साथ काम कर चुके राधाकृष्ण पाटिल ने शपथ ली।

महाराष्ट्र में 33 साल बाद कैबिनेट विस्तार और शपथ ग्रहण राज्य की उप-राजधानी में हो रहा है। इससे पहले 21 दिसंबर 1991 को कांग्रेस के CM सुधाकरराव नाइक के मंत्रिमंडल का विस्तार नागपुर में हुआ था।

आज कैबिनेट विस्तार में 30-32 मंत्री शपथ ले सकते हैं। इनमें भाजपा के 20-21 विधायक मंत्री बन सकते हैं। शिवसेना को 11-12 और NCP-अजित गुट को 9-10 मंत्री पद मिल सकते हैं।

NCP के अजित पवार ने शपथग्रहण से ठीक पहले कहा है कि आज शपथ लेने वाले मंत्रियों का कार्यकाल ढाई साल का होगा। महायुति के सभी विधायकों पर ये नियम लागू होगा। इसके बाद नए चेहरों को मौका दिया जाएगा।

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *