Contact Information

सिटी कार्यालय: मोटर मार्केट वार्ड नं. 18, नया 23, सरदारशहर चूरू(राजस्थान),
मुख्य कार्यालय: 42, कॉस्मो कॉलोनी, विनायक रेजीडेंसी, विशाली नगर, जयपुर

We Are Available 24/ 7. Call Now.

राजगढ़ तहसील के बघेला गांव की अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज निशा गुलेरिया ने अंडर-23 एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में जगह बनाकर भारत के लिए पदक पक्का कर लिया है। उन्होंने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में कजाकिस्तान की एलिस्कर को 5-0 के एकतरफा अंतर से हराया।

द्रोणाचार्य पुरस्कार प्राप्त बॉक्सिंग कोच अनूप कुमार बघेला ने बताया कि अंडर-23 एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन 5 से 17 जुलाई 2026 तक इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में अंडर-19 और अंडर-23 वर्ग के महिला और पुरुष मुक्केबाज हिस्सा ले रहे हैं।

उन्होंने बताया कि भारत की ओर से विभिन्न भार वर्गों में कुल 40 महिला और पुरुष मुक्केबाज इस चैंपियनशिप में भाग ले रहे हैं।

जीत पर खेल जगत में खुशी

निशा गुलेरिया की शानदार जीत पर जिला बॉक्सिंग संघ चूरू के उपाध्यक्ष मनोज पूनिया, प्रदीप सहारन, डॉ. राजकुमार फगेड़िया, जगदीश सहारन, राजस्थान मुक्केबाजी संघ और जिला बॉक्सिंग संघ चूरू के पदाधिकारियों सहित खेल प्रेमियों ने खुशी जताई।

सभी ने निशा को सेमीफाइनल और संभावित फाइनल मुकाबले के लिए शुभकामनाएं देते हुए स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन करने की उम्मीद व्यक्त की।

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *