Contact Information

सिटी कार्यालय: मोटर मार्केट वार्ड नं. 18, नया 23, सरदारशहर चूरू(राजस्थान),
मुख्य कार्यालय: 42, कॉस्मो कॉलोनी, विनायक रेजीडेंसी, विशाली नगर, जयपुर

We Are Available 24/ 7. Call Now.

फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट ने राजस्थान में ‘टैगोर ब्रांड’ के सरसों तेल की ​बिक्री पर रोक लगा दी। इस तेल के तीन अलग-अलग बैच जांच में अनसेफ मिले हैं। यह रिपोर्ट आने के बाद विभाग ने आदेश जारी करके दो महीने तक बेचने और सप्लाई पर बैन कर दिया। विभाग के फूड सेफ्टी कमिश्नर डॉ. टी. शुभमंगला ने बताया- टैगोर ब्रांड सरसों के तेल के बैच नंबर 1, 2 और बैच नं. 10 जांच में अनसेफ मिले।

उपभोक्ता उपयोग नहीं करें, दुकानदार को वापस दें

जयपुर सीएमएचओ डॉ. रवि शेखावत ने बताया- आमजन, उपभोक्ता से अपील है कि जिनके पास टैगोर ब्रांड सरसों के तेल के बैच नंबर 1, 2 या 10 उपलब्ध हों तो उनका उपयोग न करें और संबंधित विक्रेता को वापस करें। साथ ही बिक्री करने वाले व्यापारियों से भी अपने-अपने प्रतिष्ठानों से इन बैच के स्टॉक को हटाने के निर्देश दिए।

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *