Contact Information

सिटी कार्यालय: मोटर मार्केट वार्ड नं. 18, नया 23, सरदारशहर चूरू(राजस्थान),
मुख्य कार्यालय: 42, कॉस्मो कॉलोनी, विनायक रेजीडेंसी, विशाली नगर, जयपुर

We Are Available 24/ 7. Call Now.

चूरू कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक व कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने के लिए चूरू पहुंचे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सचिव व राजस्थान सहप्रभारी चिरंजीवी राव को शहर व देहात अध्यक्ष की ओर से गुरुवार को ओर से वार्षिक कार्य रिपोर्ट भी सौंपी गई। पंखा रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय में शहर ब्लॉक अध्यक्ष असलम खोखर व देहात अध्यक्ष किशोर धांधू ने प्रदेश सह प्रभारी राव, जिला प्रभारी विधायक हाकम अली खान, प्रदेश महामंत्री प्रधूनसिंह, जिलाध्यक्ष सुजानगढ़ विधायक मनोज मेघवाल को वार्षिक रिपोर्ट सौंपी। अतिथियों ने शहर व देहॉत ब्लॉक की ओर से की गई गतिविधियों की सराहना की तथा दोनों का अभिनंदन किया। इस मौके पर पूर्व सभापति गोविंद महनसरिया, धर्मेन्द्र बुडानिया, मोहम्मद हुसैन निर्वाण, रमजान खान, नारायण बालान, अबरार खान, संजय भाटी, आरीफ रिसालदार, शाहरुख खान,विमल शर्मा आदि उपस्थित थे। संचालन जिला उपाध्यक्ष जमील चौहान ने किया।

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *