Contact Information

सिटी कार्यालय: मोटर मार्केट वार्ड नं. 18, नया 23, सरदारशहर चूरू(राजस्थान),
मुख्य कार्यालय: 42, कॉस्मो कॉलोनी, विनायक रेजीडेंसी, विशाली नगर, जयपुर

We Are Available 24/ 7. Call Now.

जयपुर में शनिवार सुबह एक युवक के सुसाइड का प्रयास करने का मामला सामने आया है। आमेर की सागर झील में छलांग लगाकर जान देने की कोशिश की। पानी में डूबते देखकर लोगों ने रस्सी डालकर उसे बाहर निकाल लिया। सुसाइड अटेम्प्ट के बारे में पूछने पर बोला- घरवालों से परेशान हूं वे मारते-पीटते हैं।

रस्सी डालकर बाहर निकाला

एसआई प्रीति कुमारी ने बताया- आमेर इलाके में रहने वाले 24 साल के युवक ने सुसाइड अटेम्प्ट किया। वह अक्सर सागर झील पर आया करता है। शनिवार सुबह करीब 9:45 बजे सागर झील पर आकर उसने सुसाइड के लिए छलांग लगा दी। पानी में छलांग लगाने के बाद उसे डूबता देख वहां मौजूद लोगों ने शोर मचाया। सागर-झील पर मौजूद कुछ लोगों ने रस्सी डालकर जैसे-तैस बाहर निकाल उसकी जान बचाई।

मैं बुजुर्गों की सेवा करुंगा

लोगों ने जब उससे सुसाइड अटेम्प्ट के बारे में पूछा तो बोला- घरवालों से परेशान हूं, मैं घर पर नहीं रहना चाहता। मैं बुजुर्गों की सेवा करुंगा। मैं मंदिरों में रहूंगा। घरवालों से परेशान हूं मैं, मुझे मारते-पीटते हैं। वहीं, पुलिस जांच में सामने आया है कि पिछले 3-4 महीने से मानसिक बीमारी के चलते उसकी दवाई चल रही है। वह पढ़ने में होशियार है, कुछ नंबर कम आने से डिप्रेशन में चला गया।

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *