Contact Information

सिटी कार्यालय: मोटर मार्केट वार्ड नं. 18, नया 23, सरदारशहर चूरू(राजस्थान),
मुख्य कार्यालय: 42, कॉस्मो कॉलोनी, विनायक रेजीडेंसी, विशाली नगर, जयपुर

We Are Available 24/ 7. Call Now.

सीकर से हथिनी कुंड बैराज के पवित्र यमुना जल के साथ निकाली जा रही ‘यमुना जल वंदन यात्रा’ शनिवार शाम सादुलपुर पहुंची। इस दौरान स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती और सीकर भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़ सहित यात्रा में शामिल पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत किया।

बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ता

स्वागत कार्यक्रम में भाजपा प्रवक्ता विमल पूनियां सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाएं पहनाकर यात्रा का अभिनंदन किया और यमुना जल को शेखावाटी क्षेत्र के लिए आस्था एवं समृद्धि का प्रतीक बताया।

पेयजल और सिंचाई की जगी उम्मीद

इस अवसर पर भाजपा प्रवक्ता विमल पूनियां ने कहा कि यमुना जल से शेखावाटी क्षेत्र में खुशहाली, किसानों की समृद्धि और जन-जन के उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त होगा। उन्होंने यह भी बताया कि क्षेत्र के लोगों की वर्षों पुरानी यमुना जल की मांग पूरी होने से पेयजल एवं सिंचाई के क्षेत्र में नई उम्मीद जगी है। कार्यक्रम के दौरान भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने यमुना जल के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने क्षेत्र के विकास और जल संकट के स्थायी समाधान की कामना की।


Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *