Contact Information

सिटी कार्यालय: मोटर मार्केट वार्ड नं. 18, नया 23, सरदारशहर चूरू(राजस्थान),
मुख्य कार्यालय: 42, कॉस्मो कॉलोनी, विनायक रेजीडेंसी, विशाली नगर, जयपुर

We Are Available 24/ 7. Call Now.

चूरू अखिल राजस्थान महिला एवं बाल विकास संयुक्त कर्मचारी संघ के नेतृत्व में सोमवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं व ग्राम साथिनों ने पुराने कलेक्ट्रेट कार्यालय से महिला एवं बाल विकास विभाग तक रैली निकाली। संघ पदाधिकारियों ने रैली के बाद सीएम के नाम कलेक्टर को ज्ञापन देकर मांगों पर जल्द कार्रवाई की मांग की गई।

संघ जिलाध्यक्ष मंजू कुमारी नाई ने बताया कि ज्ञापन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं व ग्राम साथिनों को नियमित कर्मचारी का दर्जा देने, सेवानिवृत्ति पर पेंशन व ग्रेच्युटी का लाभ देने, मानदेय का एकमुश्त भुगतान करने तथा सभी लंबित भुगतान जल्द करने की मांग की गई। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का भुगतान 2022 से लंबित है। मोबाइल रिचार्ज, सामुदायिक उत्सव, ऑनलाइन-ऑफलाइन कार्यों का इंसेंटिव कई माह से बकाया है। उन्हें वर्ष में केवल 11 माह का ही मानदेय दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान उपयोग में आने वाली टीएलएम सामग्री भी कर्मचारियों को अपने खर्च पर खरीदनी पड़ती है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पांच दिन में मांगों का समाधान नहीं किया तो 16 जुलाई से सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं व अन्य महिला कर्मचारी कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर धरना शुरू करेगी। इस दौरान रमेश तेतरवाल, लक्ष्मी कंवर, प्रतिभा, सरोज, दुर्गा, मीनाक्षी, प्रमिला आदि सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं आदि मौजूद रही।

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *