Contact Information

सिटी कार्यालय: मोटर मार्केट वार्ड नं. 18, नया 23, सरदारशहर चूरू(राजस्थान),
मुख्य कार्यालय: 42, कॉस्मो कॉलोनी, विनायक रेजीडेंसी, विशाली नगर, जयपुर

We Are Available 24/ 7. Call Now.


जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने शुक्रवार को गर्वमेंट डीबी अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल की ओपीडी, एमआईसीयू, इमरजेंसी वार्ड, सफाई व्यवस्था और निर्माणाधीन नए भवन का जायजा लिया निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने भर्ती मरीजों और इलाज के लिए आए लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए। कलेक्टर ने वार्डों में गंदे बाथरूम की समय पर सफाई और अस्पताल के विभिन्न वार्डों में प्रतिदिन कम से कम छह बार सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने अस्पताल में छोटी-मोटी मरम्मत की आवश्यकता पर भी जोर दिया। कलेक्टर ने डॉक्टरों को ओपीडी समय के दौरान ओपीडी में उपस्थित रहकर मरीजों को देखने की हिदायत दी, ताकि रोगियों को अनावश्यक इंतजार न करना पड़े। जिला कलेक्टर ने अस्पताल प्रशासन को एक्स-रे और सोनोग्राफी जांच के लिए टोकन सिस्टम लागू करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इससे लंबी कतारों से राहत मिलेगी और मरीजों को अपनी बारी की जानकारी पहले से मिल सकेगी, जिससे जांच व्यवस्था अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित होगी।

सुराणा ने निर्माणाधीन नए अस्पताल भवन का भी निरीक्षण किया और कार्य प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. रमाकांत वर्मा और अस्पताल अधीक्षक डॉ. दीपक चौधरी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *