Contact Information

सिटी कार्यालय: मोटर मार्केट वार्ड नं. 18, नया 23, सरदारशहर चूरू(राजस्थान),
मुख्य कार्यालय: 42, कॉस्मो कॉलोनी, विनायक रेजीडेंसी, विशाली नगर, जयपुर

We Are Available 24/ 7. Call Now.

सिद्धमुख क्षेत्र के ढाणी बड़ी गांव में पिछले दो महीने से गिरे बिजली पोल और नई बिजली केबल नहीं लगाए जाने के विरोध में अखिल भारतीय किसान सभा की तहसील कमेटी ने बिजली विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कमेटी ने सिद्धमुख स्थित सहायक अभियंता (एईएन) कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द बिजली व्यवस्था बहाल करने की मांग की है।

ज्ञापन में बताया गया है कि गांव की ढाणी के भीतर करीब 500 मीटर नई बिजली केबल बिछाने और नए बिजली पोल लगाने का कार्य लंबे समय से अधूरा पड़ा है। ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या की जानकारी कई बार संबंधित लाइनमैन और राजगढ़ स्थित बिजली विभाग कार्यालय को दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इससे गांव के लोगों को रोजमर्रा की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।बिजली विभाग कार्यालय में अधिकारी नहीं मिले

समस्या के समाधान की मांग को लेकर सोनू जिलेवा, मुनेश पुनिया, सुभाष जोईया, महेंद्र भाकर समेत कई ग्रामीण सिद्धमुख स्थित बिजली विभाग कार्यालय पहुंचे। ग्रामीणों का आरोप है कि कार्यालय पहुंचने पर संबंधित अधिकारी अपनी सीट पर मौजूद नहीं मिले। इससे नाराज ग्रामीणों ने कार्यालय परिसर में नारेबाजी कर अपना विरोध दर्ज कराया और विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाए।

अखिल भारतीय किसान सभा की तहसील कमेटी ने बिजली विभाग को चेतावनी दी है कि यदि अगले दो दिनों के भीतर गिरे हुए बिजली पोल खड़े कर नई बिजली लाइन नहीं डाली गई, तो ग्रामीण आंदोलन शुरू करेंगे। संगठन ने कहा कि यदि इस दौरान किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न होती है, तो उसकी पूरी जिम्मेदारी बिजली विभाग की होगी।

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *