चूरू में ग्रामीण और शहरी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा सहायिकाओं ने सोमवार दोपहर बाल विकास अधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। उन्होंने अपनी लंबित मांगों को लेकर बाल विकास अधिकारी को एक ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संजू प्रजापत ने बताया कि वे वर्षों से महिला एवं बाल विकास विभाग के तहत निष्ठापूर्वक कार्य कर रही हैं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे 18 जुलाई 2026 को जयपुर में जारी सहमति पत्र से पूरी तरह सहमत नहीं हैं। उनका कहना है कि उनकी न्यायोचित मांगों का अब तक संतोषजनक समाधान नहीं हुआ है। इसलिए, जब तक उनकी सभी मांगें पूरी नहीं हो जातीं, तब तक उन्हें अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखने की अनुमति दी जाए।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने प्रशासन से आग्रह किया कि वे उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय लें और उनकी आवाज को राज्य सरकार तक पहुंचाकर उचित कार्रवाई सुनिश्चित करें। इस प्रदर्शन के दौरान गायत्री देवी, पूनम शर्मा, भारती शर्मा, मोनू, माया, सुमित्रा, लक्ष्मी गोस्वामी, मंजू, उषा, कमला, आशा शर्मा, विमला जाट, अनिता, संतोष, सरोज, किरण स्वामी, माया सैनी, सुनीता मीणा, कृष्णा राजपुरोहित, जुलेखा, नीलम पारीक, पार्वती और सरिता सहित कई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाएं मौजूद रही।
