Contact Information

सिटी कार्यालय: मोटर मार्केट वार्ड नं. 18, नया 23, सरदारशहर चूरू(राजस्थान),
मुख्य कार्यालय: 42, कॉस्मो कॉलोनी, विनायक रेजीडेंसी, विशाली नगर, जयपुर

We Are Available 24/ 7. Call Now.

चूरू | मोतीसर गांव में जल जीवन मिशन के तहत पेयजल पाइप लाइन बिछाने के कार्य में लापरवाही के मामले को लेकर ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन दिया। ग्रामीणों ने मामले की जांच करवाने व व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की।

ग्रामीणों का आरोप है कि योजना के तहत पूरे गांव में नई पाइपलाइन डाली जानी थी, लेकिन ठेकेदार और संबंधित विभाग ने अधिकांश जगह पुरानी पाइपों से ही नई लाइन को जोड़ दिया। पुरानी लाइनों से जोड़ने के कारण जगह-जगह लीकेज हो रहे हैं, जिससे गलियों में जलभराव, कीचड़ और गंदगी फैल रही है। पाइपलाइन बिछाने के दौरान खोदी गई सड़कों और खरंजों की मरम्मत नहीं कराई गई है। ग्रामीणों ने संबंधित ठेकेदार और विभाग को पाबंद कर पूरे गांव में नई पाइपलाइन बिछाने तथा क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत करवाने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में अमराराम बरोड़, हुकमाराम, शीशपाल, अरुण बरोड़, रावतराम, सांवरमल, भागीरथ प्रसाद, जेठाराम, जयप्रकाश, हेमराज, अशोक कुमार, नरेंद्र, ललित, अरविंद, हुनताराम मुहाल, रवि, बंटी बरोड़ आदि शामिल थे।

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *