Contact Information

सिटी कार्यालय: मोटर मार्केट वार्ड नं. 18, नया 23, सरदारशहर चूरू(राजस्थान),
मुख्य कार्यालय: 42, कॉस्मो कॉलोनी, विनायक रेजीडेंसी, विशाली नगर, जयपुर

We Are Available 24/ 7. Call Now.

सरदारशहर में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर शहर और ग्रामीण अंचल के विभिन्न आश्रमों और धार्मिक स्थलों पर श्रद्धा का माहौल रहा। श्रद्धालुओं ने अपने-अपने गुरुओं का पूजन कर आशीर्वाद लिया। उदासर बीदावतान स्थित श्री अमृतनाथ आश्रम में दिनभर भक्तों की भीड़ रही, जहां महंत दयानाथजी महाराज के शिष्यों और श्रद्धालुओं ने गुरु वंदना की। इस अवसर पर महंत दयानाथजी महाराज ने कहा कि सच्चा गुरु वही होता है, जो शिष्यों को सत्य, ईमानदारी और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि गुरु का मार्गदर्शन जीवन को सही दिशा देता है और व्यक्ति के चरित्र का निर्माण करता है।

युवाओं से नशे और बुरी आदतों से दूर रहने की अपील

महंत दयानाथजी ने लोगों से नशा, झूठ, कपट और अन्य बुरी आदतों से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सच्चाई और ईमानदारी के साथ जीवन जीने से जीवन सरल, सुखी और सार्थक बनता है। विशेष रूप से युवाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नशे की लत उनका भविष्य बर्बाद कर रही है। युवाओं को अच्छे संस्कार अपनाकर सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए। गुरु पूर्णिमा पर सोमनाथ आश्रम, भूतनाथ आश्रम और इच्छापूर्ण बालाजी मंदिर सहित शहर और ग्रामीण क्षेत्र के कई धार्मिक स्थलों पर गुरु वंदना, दर्शन और धार्मिक आयोजन हुए। दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला।

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *