Contact Information

सिटी कार्यालय: मोटर मार्केट वार्ड नं. 18, नया 23, सरदारशहर चूरू(राजस्थान),
मुख्य कार्यालय: 42, कॉस्मो कॉलोनी, विनायक रेजीडेंसी, विशाली नगर, जयपुर

We Are Available 24/ 7. Call Now.

चूरू जिले में दूधवाखारा थाना क्षेत्र के गांव झारिया में खेत में बकरियां घुसने को लेकर हुए विवाद में साले ने अपने जीजा पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस हमले में 35 वर्षीय अमराराम के सिर में गंभीर चोट आई है। परिजनों ने घायल को डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। झारिया निवासी श्रवण कुमार ने बताया कि उनके पिता अमराराम गांव में खेती करते हैं। उनके मामा मनफूल धीरासर निवासी भी गांव में खेती करते हैं। गुरुवार को मनफूल की कुछ बकरियां दूसरे के खेत में घुस गईं, जिससे फसलों को नुकसान हुआ। खेत मालिक ने अमराराम से शिकायत की कि वह अपने साले मनफूल को बकरियों का ध्यान रखने के लिए कहा।

घर से निकलते ही कुल्हाड़ी से हमला गुरुवार शाम को अमराराम ने खेत से घर लौटकर मामा मनफूल को बकरियों का ध्यान रखने की बात कही। इस बात पर मामा का बेटा गुस्सा होकर उनके घर आया और विवाद करने लगा। इसके बाद जब अमराराम कसिया लेकर अपने ताऊ के घर जा रहे थे, तभी घर के दरवाजे से निकलते ही मामा मनफूल ने उनके सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले के बाद अमराराम के सिर में गंभीर चोट आई। परिवार के लोगों ने बीच-बचाव कर उन्हें छुड़ाया। शुक्रवार सुबह परिजनों ने घायल अमराराम को डीबी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने उनका इलाज शुरू किया। अस्पताल स्टाफ द्वारा हमले की सूचना अस्पताल चौकी को भी दे दी गई है।

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *