Contact Information

सिटी कार्यालय: मोटर मार्केट वार्ड नं. 18, नया 23, सरदारशहर चूरू(राजस्थान),
मुख्य कार्यालय: 42, कॉस्मो कॉलोनी, विनायक रेजीडेंसी, विशाली नगर, जयपुर

We Are Available 24/ 7. Call Now.

चूरू जिले के राजलदेसर में गुरुवार को एक घंटे से अधिक समय तक हुई मूसलाधार बारिश हुई। इससे मुख्य बाजारों से लेकर रिहायशी बस्तियों में पानी भर गया। वहीं, सरकारी अस्पताल में 4 से 5 फीट तक पानी भर गया, जिससे चिकित्सा सेवाएं बाधित हुईं। अस्पताल के उपकरणों और रिकॉर्ड को लाखों रुपए के नुकसान की आशंका है।

राजलदेसर में सुबह मूसलाधार बारिश हुई। इससे गवर्नमेंट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 4 से 5 फीट तक पानी भर गया। पानी रोगी भर्ती वार्ड, नर्सिंग क्वार्टर, एक्स-रे कक्ष, प्रयोगशाला, लेबर रूम और स्टोर रूम सहित कई महत्वपूर्ण विभागों में घुस गया। इससे चिकित्सा सेवाएं बाधित हुईं। अस्पताल के उपकरणों और रिकॉर्ड को लाखों रुपए के नुकसान की आशंका है।

बारिश के कारण गांधी चौक, रेलवे स्टेशन रोड, फ्रेंड्स सोसायटी मार्ग, महेंद्र मुनि मार्ग, मेहंदीपुर बालाजी मार्ग, मुरलाई बस्ती, अंजनी माता मंदिर मार्ग और ढोली बस्ती जैसे कई इलाकों में लगभग तीन-तीन फीट तक पानी जमा हो गया। सड़कों पर पानी भरने से आवागमन में भारी बाधा आई। इस बारिश के बाद नगर पालिका की तैयारियों पर सवाल उठने लगे हैं। शहरवासियों का कहना है कि हर साल बरसात से पहले नालों की सफाई और जल निकासी के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन पहली ही तेज बारिश में ये दावे विफल साबित हुए।

रेलवे दीवार के ऊपर से ले गए मरीज, वीडियो आया सामने

राजलदेसर में जलभराव और बंद रास्ते के बीच एक बेहद लाचार कर देने वाला दृश्य सामने आया। रेलवे द्वारा ट्रैक की सुरक्षा और हादसों को रोकने के उद्देश्य से बनाई गई ऊंची दीवार के कारण जब मरीज को घर ले जाने का कोई रास्ता नहीं बचा, तो परिजनों को विवश होकर बीमार व्यक्ति को रेलवे की दीवार के ऊपर से उठाकर दूसरी तरफ ले जाना पड़ा। इस पूरी घटना का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर हो रहा है। जिसने स्थानीय प्रशासन की कार्यशैली और रेलवे की दीवार से उत्पन्न हुई आवागमन की गंभीर समस्या पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *