Contact Information

सिटी कार्यालय: मोटर मार्केट वार्ड नं. 18, नया 23, सरदारशहर चूरू(राजस्थान),
मुख्य कार्यालय: 42, कॉस्मो कॉलोनी, विनायक रेजीडेंसी, विशाली नगर, जयपुर

We Are Available 24/ 7. Call Now.

राजस्थान में डोनेशन कैंप से जमा होने वाले ब्लड का 50 फीसदी हिस्सा अब सरकारी ब्लड बैंकों में जाएगा। प्रसूताओं को फ्री और बिना रिप्लेसमेंट के ब्लड उपलब्ध करवाने के फैसले के बाद सरकार ने ये ​नियम लागू किया है। दरअसल, ब्लड बैंकों में बिना रिप्लेसमेंट के ब्लड प्रसूताओं को देने के निर्णय के बाद ब्लड की कमी होने की आशंका जताई जा रही थी। आदेश लागू होने के बाद एसएमएस मेडिकल कॉलेज जयपुर के ब्लड बैंक और इम्यूनोहेमेटोलॉजी एंड ब्लड ट्रांसफ्यूजन विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. डी. आर. आर्य ने सोशल मीडिया के माध्यम से आमजन से अधिक से अधिक रक्तदान करने की अपील की है।

SMS मेडिकल कॉलेज में 1.5 लाख यूनिट से ज्यादा ब्लड की जरूरत

एसएमएस मेडिकल कॉलेज से जुड़े सरकारी हॉस्पिटलों में बने ब्लड बैंकों में हर साल करीब 1.5 लाख यूनिट ब्लड की जरूरत पड़ती है। वहीं, डोनेशन कैंप कम लगने और कम ब्लड डोनेट होने से पहले ही ब्लड की कमी रहती है। सरकार ने अब प्रसूताओं के लिए बिना रिप्लेसमेंट के ब्लड देने के आदेश दे दिए। इससे जनाना, महिला चिकित्सालय में मौजूद बैंकों में ब्लड की कमी होना लाजमी था।

अब डोनेशन कैंप की तभी मंजूरी, जब आधा ब्लड सरकार को

सामाजिक कार्यक्रम, राजनेताओं के जन्मदिन, जयंती या अन्य तिथियों पर आयोजित कार्यक्रम में लगने वाले ब्लड डोनेशन कैंप के लिए सरकार तभी मंजूरी देगी, जब डोनेट हुआ आधा ब्लड सरकारी हॉस्पिटलों में संचालित ब्लड बैंकों में जाएगा।

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *