Contact Information

सिटी कार्यालय: मोटर मार्केट वार्ड नं. 18, नया 23, सरदारशहर चूरू(राजस्थान),
मुख्य कार्यालय: 42, कॉस्मो कॉलोनी, विनायक रेजीडेंसी, विशाली नगर, जयपुर

We Are Available 24/ 7. Call Now.

चूरू के रतनगढ़ थाना क्षेत्र में 2023 के चर्चित हत्या प्रकरण के एक गवाह पर दबाव बनाने के लिए उसकी होटल के बाहर खड़ी कैम्पर गाड़ी में पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी गई। वारदात के दौरान गवाह को जान से मारने की धमकी भी दी गई। पूरी घटना होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस ने नामजद आरोपियों सहित अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

2023 के हत्या मामले से जुड़ा है घटनाक्रम

रतनगढ़ के वार्ड तीन निवासी राजकुमार जाट ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि वह साल 2023 में रतनगढ़ निवासी दिलसुख जाट की हत्या के मामले में गवाह है। इस मामले में चार आरोपी अभी जेल में हैं, जबकि जालेऊ निवासी विकेशसिंह जमानत पर बाहर है। राजकुमार के अनुसार, उसी मामले में गवाही बदलवाने के लिए उस पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था।

पहले भी हो चुकी थी दहशत फैलाने की कोशिश

राजकुमार ने बताया कि इससे पहले भी गवाही बदलने के लिए उसके होटल और घर में घुसकर दहशत फैलाई गई थी। उस संबंध में मामला भी दर्ज है, लेकिन प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से आरोपियों के हौसले बढ़ गए।

घर के बाद होटल पहुंचे, कैम्पर में लगा दी आग

रिपोर्ट के अनुसार 30 जुलाई की रात एक गाड़ी में करतारसिंह, दिनेश, पंकज रेवाड़ और चार-पांच अन्य लोग पहले उसके घर के पास पहुंचे और डराने का प्रयास किया। इसके बाद देर रात वे सुजानगढ़ रोड स्थित न्यू फौजी होटल पहुंचे, जहां होटल के बाहर खड़ी उसकी कैम्पर गाड़ी पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। वारदात के बाद आरोपित जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दर्ज हुआ मामला

राजकुमार ने बताया कि पूरी घटना होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है। पुलिस ने उसकी रिपोर्ट के आधार पर नब्बीपुरा निवासी दिनेश, जांदवा निवासी करतारसिंह, पंकज रेवाड़ तथा उनके चार-पांच अन्य साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की जांच एएसआई रामकुमार को सौंपी गई है।

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *