Contact Information

सिटी कार्यालय: मोटर मार्केट वार्ड नं. 18, नया 23, सरदारशहर चूरू(राजस्थान),
मुख्य कार्यालय: 42, कॉस्मो कॉलोनी, विनायक रेजीडेंसी, विशाली नगर, जयपुर

We Are Available 24/ 7. Call Now.

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में रेलवे अंडरब्रिज निर्माण के दौरान ‘आपणी योजना’ की पेयजल पाइपलाइन को सुरक्षित रखने की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि निर्माण कार्य के दौरान जलापूर्ति प्रभावित नहीं होनी चाहिए।

जल एवं स्वास्थ्य समिति सिद्धमुख के अध्यक्ष रामकिशन चांदोरा ने बताया- सिद्धमुख तहसील परिसर के पास सादपुरा ढाणी-अजीतपुरा रेलवे फाटक पर अंडरब्रिज का निर्माण चल रहा है। इसी स्थान से ‘आपणी योजना’ की 10 जोन की पेयजल पाइपलाइन गुजरती है। यदि निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन को नुकसान पहुंचता है,तो पानी सप्लाई बाधित होगी। ऐसी स्थिति में पाइपलाइन की मरम्मत संबंधित निर्माण एजेंसी अपने स्तर पर ही कराएं। निर्माण कार्य के दौरान गांव की पेयजल आपूर्ति बाधित नहीं होने दी जाए और इसके लिए एजेंसी को निर्देश दिए जाए। ज्ञापन सौंपने के दौरान जल एवं स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष रामकिशन चांदोरा, लालचंद शर्मा, दयाचंद मेहरा, सतवीर शर्मा सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *