जयपुर

20 से ज्यादा जिलों में तेज बारिश का अलर्ट:अजमेर में सेना को बुलाया; 16 सितंबर तक नहीं मिलेगी बरसात से राहत

राजस्थान में भारी बरसात का दौर अभी थमने वाला नहीं है। प्रदेश में 3 दिन बाद भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। अजमेर में बारिश के कारण हालात और बिगड़ गए हैं। कई कॉलोनियां और सड़कें डूबी हुई हैं। फॉयसागर झील की पाल टूटने का खतरा पैदा हो गया है।

हालात को देखते हुए जिला प्रशासन ने सेना को बुलाया है। रविवार शाम अजमेर कैंटोनमेंट एरिया से मेजर राजेश यादव ने टीम के साथ फाॅयसागर, आनासागर झील और जलभराव क्षेत्र का जायजा लिया। रेस्क्यू ऑपरेशन का प्लान तैयार किया। अजमेर में आज भी स्कूलों में छुट्‌टी है। वहीं सभी सरकारी कर्मचारी-अफसर के अवकाश निरस्त कर दिए गए हैं।

इधर सोमवार को 20 से ज्यादा जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, 16 सितंबर के बाद बारिश से राहत मिलने की उम्मीद है। प्रदेश में इस सीजन अब तक औसत से 58 फीसदी ज्यादा पानी बरस चुका है।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago