जयपुर

जयपुर में वेजिटेरियन बाइ चॉइस रेस्टोरेंट में मिली गंदगी:दो दिन पुरानी मसाला ग्रेवी मिली, फूड सेफ्टी टीम ने 60 किलो सामान नष्ट करवाया

जयपुर में फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट की टीम ने आज मालवीय नगर स्थित एक रेस्टोरेंट पर छापा मारा। यहां से टीम को बड़ी मात्रा तैयार मसाला ग्रेवी, प्रोसेस की सब्जियां, पापड़-चिप्स आदि मिले। जो दो से तीन दिन पहले तैयार किए थे। इसके अलावा रेस्टोरेंट में जगह-जगह गंदगी दिखी। इसके बाद टीम ने मौके से तैयार 60 किलोग्राम सामग्री नष्ट करवाई। रेस्टोरेंट संचालक को चेतावनी नोटिस जारी किया।

फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट के अतिरिक्त आयुक्त पंकज ओझा ने बताया- हमे सूचना मिली थी कि मालवीय नगर में वर्ल्ड ट्रेड पार्क (WTP) के पास संचालित रेस्टोरेंट ‘वेजिटेरियन बाइ चॉइस’ पर अनियमितताएं बरती जा रही है। इस पर हमारी टीम ने आज यहां सर्वे किया तो देखा रेस्टोरेंट के किचन में जगह-जगह गंदगी थी। दो से तीन दिन पहले से तैयार माल पड़ा है।

दो दिन पहले तैयार किया हुआ सामान मिला

रेस्टोरेंट में रखे फ्रीज और दूसरी जगहों की जांच की तो उसमें तैयार मसाला ग्रेवी, प्रोसेस की सब्जियां, मलाई कोफ्ते, पोटैटो चिप्स पापड़ मिला। ये दो-तीन दिन पहले से तैयार करके रखा हुआ था। जिसे ग्राहकों के आने के बाद फ्रिज से निकालकर उसे तैयार करके परसो जा रहा था।

60 किलो सामान नष्ट करवाया

इस पर टीम ने फ्रीज और किचन में पहले से तैयार इन सभी सामान को मौके पर नष्ट करवाया। करीब 60 किलोग्राम सामाग्री नष्ट करवाने के बाद टीम ने रेस्टोरेंट संचालक को चेतावनी नोटिस जारी करके भविष्य में इस तरह न करने की हिदायत दी।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 days ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 days ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 days ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 days ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 days ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 days ago