महाराष्‍ट्र

शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने का मामला, कंसल्टेंट गिरफ्तार:- 6 फीट की परमिशन थी, नौसेना ने बिना बताए 35 फीट की

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति गिरने के मामले में सिंधुदुर्ग पुलिस ने स्ट्रक्चरल कंसल्टेंट और ठेकेदार चेतन पाटिल को गिरफ्तार किया है। चेतन को आज सिंधुदुर्ग लाया जाएगा।

चेतन पाटिल को गुरुवार रात कोल्हापुर में उसके रिश्तेदार के घर से गिरफ्तार किया गया। चेतन ने पहले दावा किया था कि वह प्रोजेक्ट के स्ट्रक्चरल कंसल्टेंट नहीं थे।

इधर, महाराष्ट्र कला निदेशालय के डायरेक्टर राजीव मिश्रा का कहना है कि हमने सिर्फ 6 फीट के लिए परमिशन दी थी। नौसेना ने बिना बताए इसकी ऊंचाई 35 फीट कर दी।

26 अगस्त को छत्रपति शिवाजी महाराज की 35 फीट ऊंची प्रतिमा गिरने के बाद सिंधुदुर्ग पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई थी। इसमें ठाणे के मूर्तिकार जयदीप आप्टे का नाम भी शामिल था।

26 अगस्त को प्रतिमा के गिरने की तस्वीरें सामने आई थीं। अब इस चबूतरे को ढंक दिया गया है।

कला निदेशालय के डायरेक्टर बोले- मिट्‌टी का मॉडल दिखाकर परमिशन ली महाराष्ट्र कला निदेशालय के डायरेक्टर राजीव मिश्रा का कहना है कि उन्होंने केवल 6 फीट की मूर्ति लगाने की परमिशन दी थी। इसके लिए मूर्तिकार ने मिट्टी का मॉडल दिखाया था। मंजूरी मिलने के बाद नौसेना ने निदेशालय को यह नहीं बताया कि मूर्ति 35 फीट ऊंची होगी। न ही यह बताया गया कि इसमें स्टील की प्लेटों का इस्तेमाल किया जाएगा।

स्टेट PWD ने नौसेना को 2.44 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए थे। नौसेना ने मूर्तिकार और सलाहकार नियुक्त किए और डिजाइन फाइनल होने के बाद इसे निदेशालय को मंजूरी के लिए भेजा गया। बाद में ऊंचाई बढ़ा ली होगी।

मिश्रा ने कहा कि अब से कलाकारों और मूर्तिकारों को प्रतिमा स्थापित होने के बाद निदेशालय से अंतिम मंजूरी लेने के लिए कहा जाना चाहिए, न कि केवल मिट्टी के मॉडल के आधार पर। मंजूरी के लिए यह एक शर्त होनी चाहिए।

सिंधुदुर्ग पुलिस के मुताबिक चेतन पाटिल ही छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का कंसल्टेंट और ठेकेदार थे।

कौन हैं चेतन पाटिल जब शिवाजी महाराज की प्रतिमा लगाई गई थी तब चेतन पाटिल स्ट्रक्चरल कंसल्टेंट थे। वे 2010 से कोल्हापुर के एक एजुकेशनल इंस्टीट्यूट में प्रोफेसर भी रहे। चेतन ने 2 दिन पहले एक मराठी न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा था, ‘प्रतिमा के निर्माण से मेरा कोई लेना-देना नहीं हैं। मैंने मूर्ति के लिए केवल प्लेटफॉर्म का डिजाइन तैयार किया था। मूर्ति का काम पुणे की कंपनी को दिया गया था।’

अजित पवार बोले- स्मारक दोबारा बनाएंगे महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार शुक्रवार सुबह मालवण के सिंधुदुर्ग पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा, ‘छत्रपति शिवाजी महाराज हमारे देवता हैं और सभी को उनके इतिहास पर गर्व है। मुख्यमंत्री ने इस मामले में बैठकें की हैं। स्मारक दोबारा बनाया जाएगा। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वे जहां भी भागें, उन्हें ढूंढ़ लिया जाएगा।

सिंधुदुर्ग के मालवण पहुंचे डिप्टी CM अजित पवार ने प्रतिमा स्थल का जायजा लिया।

CM शिंदे ने कहा था- 2 कमेटी करेंगी जांच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने 29 अगस्त को कहा था कि राज्य सरकार छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा दोबारा बनवाने के लिए युद्धस्तर पर फैसला ले रही है। घटना की जांच के लिए दो समितियां बनाई गई हैं। इसके लिए नौसेना के अधिकारी, आईआईटियन्स, वास्तुकारों, इंजीनियरों और अंतरराष्ट्रीय नामी मूर्तिकारों को बुलाया गया है। विपक्षी दल इस मामले में राजनीति न करें। छत्रपति शिवाजी महाराज को सम्मान देना सभी का कर्तव्य है।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 days ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 days ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 days ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 days ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 days ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 days ago