चूरू

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता से किए जा सकेंगे। रोटरी सेवा ट्रस्ट, रोटरी क्लब और भामाशाहों के सहयोग से अस्पताल को अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन मिली है। इस मशीन का लोकार्पण समारोह रविवार को महेश्वरी भवन में आयोजित किया गया, जिसका शुभारंभ विधायक अनिल शर्मा ने किया।

आधुनिक एक्स-रे मशीन से मिलेगी सुविधा

अस्पताल प्रभारी डॉक्टर चंद्रभान जांगिड़ और हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर किशन सिहाग ने बताया कि सी-आर्म मशीन एक अत्याधुनिक एक्स-रे उपकरण है, जो ऑपरेशन के दौरान शरीर के अंदर की लाइव इमेजिंग प्रदान करता है। यह मशीन फ्रैक्चर में प्लेट, स्क्रू और रॉड को सटीक स्थान पर लगाने में मदद करेगी, जिससे जटिल सर्जरी कम चीर-फाड़ के साथ अधिक सुरक्षित और प्रभावी ढंग से की जा सकेंगी। विशेषज्ञों के अनुसार इससे ऑपरेशन में गलतियों की संभावना कम होगी, मरीजों को कम रक्तस्राव होगा, घाव जल्दी भरेंगे और रिकवरी भी तेज होगी। खास बात यह है कि यह मशीन केवल ऑर्थोपेडिक्स तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उपयोग कार्डियोलॉजी, यूरोलॉजी और अन्य जटिल सर्जरी में भी किया जा सकेगा, जिससे अस्पताल की चिकित्सा सुविधाओं में महत्वपूर्ण सुधार होगा।

भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग

रोटरी सेवा ट्रस्ट और रोटरी क्लब के आह्वान पर कई भामाशाहों ने इस मशीन के लिए आर्थिक सहयोग दिया। इनमें तारादेवी (धर्मपत्नी हनुमान प्रसाद पुरोहित, भोजासर बड़ा) ने 7 लाख रुपए, मदनलाल तिवाड़ी (भोजासर बड़ा) ने 1 लाख रुपए और गोपाल कृष्ण पारीक (फोगा) ने 1 लाख रुपए का योगदान दिया।

लोकार्पण समारोह में भामाशाह विकास कुमार मालू, रोटरी क्लब अध्यक्ष विकास लखोटिया, कार्यक्रम संयोजक राजकुमार तिवाड़ी, डॉक्टर अनिल भाकर, क्लब सचिव वेदप्रकाश महर्षि, कांग्रेस नेता पूनमचंद पारीक और कांग्रेस देहात अध्यक्ष दुर्गादत्त पारीक सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। इसके अलावा हौलासमल व्यास, किशोर गिरधारीलाल पारीक, अभिषेक पारीक, एडवोकेट संतोष पारीक, कालूराम तिवाड़ी, राजेश पारीक, लालनाथ, जितेंद्र सिंह राजवी, अब्दुल रसीद चायल, बंसीधर बोहरा, लाल बहादुर सेवदा और राजेंद्र मोदी सहित कई अन्य लोग भी उपस्थित थे।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

13 hours ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

13 hours ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

13 hours ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

13 hours ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

13 hours ago

सादुलपुर में अग्रवाल भवन में महिला मेला:36 से ज्यादा स्टॉल लगाए, क्लाउड किचन और रक्षाबंधन स्पेशल स्टॉल लगीं

सादुलपुर के अग्रसेन भवन में रविवार को अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की चूरू जिला महिला…

13 hours ago