Categories: Uncategorized

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न होने से नाराज ग्रामीणों ने रानोली थाने का घेराव किया। ग्रामीणों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। उनका कहना था कि घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने और पुलिस में रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। पीड़ित मनीष कुमार ने 27 जुलाई को रानोली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार, गांव में स्थित सामलाती बाड़े का अभी तक बंटवारा नहीं हुआ है। परिवार के सदस्यों ने बंटवारे से पहले किसी भी तरह का कब्जा न करने का निर्णय लिया था। आरोप है कि इसी दौरान मनीष की मौसी कमला देवी, उनके पुत्र मोहित कुमार तथा पुत्रियां सुनीता और अनीता ने जबरन कब्जा करने का प्रयास किया। विरोध करने पर मनीष के पिता नाथूराम और चाचा मिश्रीलाल के साथ मारपीट की गई, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें बाद में अस्पताल में भर्ती कराया गया। रिपोर्ट में मनीष के मामा नागर लोचिब और राजवीर पर भी मारपीट में शामिल होने का आरोप लगाया गया है।

ग्रामीणों ने बताया कि घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। इसके बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से लोगों में भारी रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में रानोली थाने पहुंचकर घेराव किया। इस दौरान थानाधिकारी रामलाल ने ग्रामीणों से बातचीत की और उन्हें मंगलवार तक मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। पुलिस के आश्वासन के बाद ग्रामीण शांतिपूर्वक लौट गए।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago

सादुलपुर में अग्रवाल भवन में महिला मेला:36 से ज्यादा स्टॉल लगाए, क्लाउड किचन और रक्षाबंधन स्पेशल स्टॉल लगीं

सादुलपुर के अग्रसेन भवन में रविवार को अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की चूरू जिला महिला…

2 months ago