Categories: Uncategorized

थाने में धमकी देने पर युवक गिरफ्तार:हंगामा करने पर शांति भंग के आरोप में पकड़ा, एसडीएम कोर्ट में किया पेश

चूरू शहर की कोतवाली पुलिस ने एक व्यक्ति को थाने में धमकी देने और हंगामा करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी को पहले एक आपराधिक मामले में जमानत पर रिहा किया गया था। पुलिस ने शांति भंग की आशंका के चलते कार्रवाई कर उसे एसडीएम कोर्ट में पेश किया। कोतवाली पुलिस के अनुसार, वार्ड 1, एफसीआई गोदाम के पीछे निवासी 43 वर्षीय सुरेंद्र सिंह को एक मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया था। जांच पूरी होने के बाद उसे जमानत मुचलके पर रिहा कर दिया गया था। आरोप है कि जमानत पर रिहा होने के कुछ समय बाद सुरेंद्र सिंह दोबारा कोतवाली थाने पहुंचा। वहां उसने मामला दर्ज कराने वाले व्यक्ति के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं और उसे सबक सिखाने की धमकी दी।

थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों ने आरोपी को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना और हंगामा करने लगा। पुलिस का कहना है कि सुरेंद्र सिंह का व्यवहार लगातार आक्रामक होता जा रहा था और उसके द्वारा संज्ञेय अपराध किए जाने की आशंका थी। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने उसे बीएनएसएस की धारा 170 के तहत गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago