सीकर

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि जो व्यक्ति कांग्रेस पार्टी की मीटिंग में आएगा, जिसे जनता चाहेगी और संबंधित वार्ड के कांग्रेसी कार्यकर्ता जिसका नाम तय करेंगे, उसी को टिकट दिया जाएगा। सीकर में आज निकाय और पंचायती राज चुनाव को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की वर्कशॉप में डोटासरा ने कहा- कांग्रेस पार्टी एक परिवार है, यहां इगो (अहंकार) की जगह नहीं है। कांग्रेस में समर्पित लोगों को सम्मान मिलता है। यहां ऐसे लोग रहे हैं जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे। महरिया परिवार जब कांग्रेस में था, तब वो घनश्याम तिवाड़ी की मदद करते थे। आजकल लोग कांग्रेस के अच्छे दिनों में साथ जुड़ते हैं और बाद में छूट जाते हैं। दल-बदलुओं का अब खोटा दिन है, जो दल बदलेंगे उनके बारे में गंभीरता से विचार किया जाएगा।

काग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा- अब सीकर कांग्रेस में नए चेहरे भी देखने को मिल रहे हैं। कांग्रेस चलाने के लिए एक होकर चलना जरुरी है। संगठन और नेताओं को मिलकर चलने की जरुरत है वरना कभी सरकार आती है तो कभी चली जाती है।

संगठन से सरकार आती है, सरकार से संगठन नहीं बनता। यहां ऐसे लोग रहे हैं जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे। महरिया परिवार जब कांग्रेस में था, तब वो घनश्याम तिवाड़ी की मदद करते थे। आजकल लोग कांग्रेस के अच्छे दिनों में साथ जुड़ते हैं और बाद में छूट जाते हैं। जो व्यक्ति पार्टी के लिए काम करता है, उसी की राजनीति जिंदा रहती है।

आम जनता के बीच हरने वाला ही निकाय-पंचायत चुनाव जीतेगा

डोटासरा ने कहा कि देश में अघोषित आपातकाल है। हर जगह भ्रष्टाचार है और सुनवाई नहीं हो रही है। आज पूरे प्रदेश में जंगल राज बना हुआ है। सरकारी अधिकारी आम जनता की नहीं सुनते हैं। भाजपा ने वोट चोरी को जीतने का मंत्र मान लिया है। कांग्रेस आलाकमान का स्पष्ट आदेश है कि युवाओं को आगे लाना है, 50% टिकट युवाओं को मिलेंगी। जो आम जनता के बीच रहेगा, वही निकाय-पंचायत चुनाव में जीतेगा। भाजपा-RSS का कोई इतिहास नहीं है।

सीकर में गत कांग्रेस सरकार ने 6 महीने में मास्टर प्लान का नोटिफिकेशन जारी कर दिया था। इस सरकार ने मास्टर प्लान कैंसिल कर दिया और अब ढाई साल से रद्द करके बैठे हैं। जनता नेताओं के भरोसे बैठी है और नेता अधिकारियों के भरोसे बैठे हैं, अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त है। कोई सुनने वाला नहीं है इसलिए अब विधानसभा चुनाव में जनता इसका मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार है।

दल-बदलुओं के अब खोटे दिन

पंचायती राज और निकाय चुनाव को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा- कांग्रेस पार्टी एकजुटता के साथ चुनाव में बहुमत के साथ जीत कर आएगी। कांग्रेस को लिफाफा पैटर्न से बहुत नुकसान हुआ है, इसलिए अब कांग्रेस के पर्यवेक्षक ही प्रत्याशियों का पैनल तैयार करेंगे। दल-बदलुओं का अब खोटा दिन है, जो दल बदलेंगे उनके बारे में गंभीरता से विचार किया जाएगा।

बैठक से अनुपस्थित रहे जनप्रतिनिधियों पर तंज करते हुए कहा- सहप्रभारी की बैठक में नहीं आने वालों को सोचने की जरुरत है। इस तरह कैसे काम चलेगा? इस तरह प्रदेश के प्रभारी-सहप्रभारी भी आना बंद कर दें तो फिर कांग्रेस पार्टी संगठन का क्या मतलब रह जाएगा? कांग्रेस नेताओं के हाजिरी लगाने वालों के बजाय जो पार्टी के लिए मेहनत करेगा, उसे निकाय-पंचायत चुनाव की टिकट दी जाएगी।

डोटासरा बोले- गहलोत और मालवीय पर नहीं की थी टिप्पणी

डोटासरा ने कहा कि कोर्ट ने निकाय पंचायती राज चुनाव कराने के लिए कंटेंप्ट में भी आदेश दे दिया है। अब इनको चुनाव करवाने ही पड़ेंगे, वरना यह सब लोग जेल जाएंगे। पिछले दिनों के बयानों को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और महेंद्रजीत सिंह मालवीय वरिष्ठ नेता है उनके बारे में कोई टिप्पणी नहीं की थी। मीडिया और भाजपा ने गलत तरीके से बातों को सबके सामने रखा। बीजेपी वालों के पास कोई काम तो है नहीं इसलिए वह हमारे बयानों के मायने निकालते रहते हैं। नारे अगर नेताओं के नहीं लगेंगे तो क्या अपराधियों के लगेंगे?

चुनावों में प्रत्याशियों का नहीं कांग्रेस के सिंबल का ध्यान रखें

वर्कशॉप में मुख्य वक्ता कांग्रेस प्रदेश सह-प्रभारी चिरंजीव राव ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की वजह से केंद्र सरकार को झुकना पड़ा और धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हुआ। भाजपा पंचायत-निकाय चुनाव करवाने से डर रही थी, क्योंकि ये सेमीफाइनल है। जनता इस सेमीफाइनल में भाजपा के खिलाफ मन बना चुकी है। भाजपा के लोग राम मंदिर और बद्रीनाथ मंदिर में चोरी करने वाले लोग हैं।

चिरंजीव राव ने कहा कि निकाय-पंचायत चुनाव से पहले सप्लीमेंट्री वोटर्स लिस्ट की क्राॅस चैकिंग करने की जरुरत रहेगी। आने वाले चुनावों में प्रत्याशियों का नहीं कांग्रेस के सिंबल का ध्यान रखें, तभी भाजपा का अहंकार टूटेगा। ये चुनाव पेट्रोल की बढ़ती कीमतों और मननरेगा योजना को बंद करने के खिलाफ जवाब देने का समय है।

चिरंजीवी राव ने कहा कि आने वाले पंचायत निकाय चुनाव में उसको लेकर कांग्रेस की सभी जिलों में संगठनात्मक बैठकें चल रही हैं। हम सभी को उम्मीद है कि कांग्रेस पार्टी आगामी निकाय-पंचायत चुनाव को बहुत मजबूती से लड़ेगी और चुनाव जीतेगी।

वर्कशॉप की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुनीता गठाला ने की। फतेहपुर विधायक हाकम‌ अली भी मौजूद रहे। इस मौके पर सीकर कांग्रेस की नवघोषित जिला कार्यकारिणी का पदग्रहण और पदाधिकारियों का सम्मान कार्यक्रम भी हुआ।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago

सादुलपुर में अग्रवाल भवन में महिला मेला:36 से ज्यादा स्टॉल लगाए, क्लाउड किचन और रक्षाबंधन स्पेशल स्टॉल लगीं

सादुलपुर के अग्रसेन भवन में रविवार को अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की चूरू जिला महिला…

2 months ago