Categories: Uncategorized

सादुलपुर में अग्रवाल भवन में महिला मेला:36 से ज्यादा स्टॉल लगाए, क्लाउड किचन और रक्षाबंधन स्पेशल स्टॉल लगीं

सादुलपुर के अग्रसेन भवन में रविवार को अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की चूरू जिला महिला शाखा द्वारा महिला मेले का आयोजन किया गया। यह मेला उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। अग्रवाल समाज द्वारा पहली बार आयोजित इस मेले में जैन, माहेश्वरी सहित अन्य समाजों की महिलाओं ने भी सक्रिय भागीदारी की।

ट्रस्टी राधेश्याम डोकवे ने किया उद्घाटन

मेले का उद्घाटन अग्रसेन भवन ट्रस्ट के ट्रस्टी राधेश्याम डोकवे वाला ने किया। इस अवसर पर महिला सम्मेलन की जिलाध्यक्ष ज्योति सरावगी, पूर्व पालिकाध्यक्ष नंदकिशोर मरोदिया, एडवोकेट गायत्री पूनिया, चूरू जिला अरबन को-ऑपरेटिव बैंक के उपाध्यक्ष रामकृष्ण बैरासरिया, अग्रसेन भवन समिति के अध्यक्ष चानणमल डोकवे वाला और व्यवसायी राजेश बैरासरिया अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि राधेश्याम डोकवे वाला ने कहा कि ऐसे आयोजन महिला प्रतिभाओं को मंच प्रदान करते हैं और इन्हें नियमित रूप से आयोजित किया जाना चाहिए। उन्होंने अग्रवाल समाज की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। पूर्व पालिकाध्यक्ष नंदकिशोर मरोदिया ने बताया कि ये कार्यक्रम महिलाओं को आत्मनिर्भर और रोजगारोन्मुख बनने के अवसर प्रदान करते हैं। अन्य अतिथियों ने भी इस पहल की सराहना की।

महिला संगठनों ने लगाए 36 स्टॉल

मेले में महिलाओं और महिला संगठनों द्वारा 36 से अधिक स्टॉल लगाए गए। सरिता तोला के क्लाउड किचन की घरेलू खाद्य सामग्री और राधिका मित्तल की रक्षाबंधन विशेष स्टॉल विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। इन स्टॉलों पर महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों की भी अच्छी भीड़ देखी गई।

इस आयोजन को सफल बनाने में शीला बंसल, रेनू बिंदल, सरिता अग्रवाल और ममता डोकवे वाला की विशेष भूमिका रही। कार्यक्रम में तेरापंथ महिला मंडल की अध्यक्ष रेखा जैन, पूर्व अध्यक्ष सरोज जैन, अशोक तोला, जैन सभा अध्यक्ष अमरचंद कोठारी, अणुव्रत समिति अध्यक्ष श्रवण कोचर, संदीप घोड़ावत, प्रमोद दूगड़ सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago