चूरू

9 साल का बच्चा हाईवोल्टेज लाइन की चपेट में आया:सोमासी गांव में पीलर फैक्ट्री में खेलते समय हादसा, गंभीर हालत में चल रहा इलाज

चूरू के भालेरी थाना क्षेत्र के सोमासी गांव में एक पीलर फैक्ट्री में खेलते समय 9 साल का बच्चा हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में आने से झुलस गया। ग्रामीणों की मदद से उसे गंभीर हालत में डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लाया गया, जहां से उसे मेडिकल आईसीयू में भर्ती किया गया है। अस्पताल में मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि सोमासी गांव की पीलर फैक्ट्री में रतलाम, उत्तर प्रदेश के मजदूर काम करते हैं। ये मजदूर अपने परिवार के साथ फैक्ट्री में ही रहते हैं। रविवार सुबह मजदूर काम कर रहा था, तभी उसका 9 साल बेटा दीवान सिंह खेलते समय लोहे के सरिये से ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज लाइन को छू गया।

चीख सुनकर दौड़े लोग

करंट का झटका लगते ही बच्चा अचेत हो गया। उसकी चीख सुनकर परिजन और साथी मजदूर दौड़कर मौके पर पहुंचे। झुलसी हुई हालत में बच्चे को गांव के रोहिताश और शिवकरण एक निजी वाहन से डीबी अस्पताल ले गए। जहा उसका इलाज जारी है। इमरजेंसी वार्ड स्टाफ ने हादसे की सूचना अस्पताल चौकी पुलिस को भी दी है। गांव के लोगों ने बताया कि पीलर फैक्ट्री के ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज लाइन के तार काफी नीचे हैं। इस संबंध में प्रशासन को कई बार शिकायतें की जा चुकी हैं। 181 हेल्पलाइन नंबर पर भी शिकायत दर्ज कराई गई थी, लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ है।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago