चूरू

फसल काटने आए मजदूर का दरांती से कान काटा:मजदूरी पर लेकर जाने की बात पर हुई मारपीट, 3 घायल पहुंचे डीबी अस्पताल

दूधवाखारा थाना इलाके के राजपुरा गांव में खेत में मूंग व मोठ की फसल काटने के लिए मजदूरी पर दूसरे जिलों से आए तीन मजदूरों के साथ मंगलवार सुबह मारपीट करने का मामला सामने आया है। मारपीट में दरांती से एक मजदूर का कान काट दिया। घायल मजदूर जेब में कटे हुए कान का टुकड़ा लेकर डीबी अस्पताल पहुंचा। जहां मौजूद डॉक्टर ने कटे हुए कान को वापस जोड़ने के लिए घायल को प्लास्टिक सर्जरी के चलते रेफर कर दिया गया।

अस्पताल में पक्का भादवा हनुमानगढ़ निवासी माणक (30) ने बताया कि उसके पिता पृथ्वीराम (70), भाई मुकनाराम और पंजाब के रायका कला भटिण्डा निवासी श्रवण कुमार खेत में मूंग व मोठ की फसल की कटाई करने के लिए सोमवार को आए थे। गांव राजपुरा में संदीप नामक व्यक्ति मजदूरों की ठेकेदारी का काम करता है। परिवार के लोगों ने उसके साथ मजदूरी पर जाने से मना कर दिया था। जिस पर मंगलवार सुबह संदीप, चूड़ीवाला फजीलका पंजाब निवासी सांई व एक अन्य व्यक्ति ने हमारे साथ मारपीट की।

इस दौरान संदीप ने दरांती से श्रवण कुमार पर हमला करते हुए उसका कान काट दिया। वहीं, मुकनाराम पर भी दरांती से हमला किया, जिसके कान के पीछे गंभीर चोट आई है। गांव के लोगों ने बीचबचाव कर हमें छुड़ाया। तीनों घायलों को निजी वाहन से परिजनों ने दूधवाखारा पीएचसी पहुंचाया। जहां तीनों की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक इलाज के बाद चूरू के डीबी अस्पताल रेफर किया गया। डीबी अस्पताल में घायल श्रवण कुमार का कटा हुआ कान जोड़ने के लिए प्लास्टिक सर्जरी के लिए जयपुर रेफर किया गया है।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 days ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 days ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 days ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 days ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 days ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 days ago