Sports

मुल्तान टेस्ट में इंग्लैंड जीत के करीब:पाकिस्तान ने दूसरी पारी में 6 विकेट खोए; हैरी ब्रूक ने सहवाग का रिकॉर्ड तोड़ा

पाकिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड की टीम मुल्तान टेस्ट में जीत के करीब पहुंच गई है। गुरुवार को मुकाबले के चौथे दिन इंग्लैंड ने पहली पारी 823/7 के स्कोर पर डिक्लेयर की। टीम को 267 रन की बढ़त मिली। जवाब में दिन का खेल खत्म होने तक पाकिस्तान ने दूसरी पारी में 152 रन पर 6 विकेट खो दिए हैं।

इंग्लिश टीम ने चौथे दिन की शुरुआत 492/3 के स्कोर से की थी। इससे पहले, पाकिस्तान की टीम पहली पारी में 556 रन पर ऑलआउट हो गई थी।

आगा सलमान 41 रन बनाकर नाबाद पाकिस्तान की ​​ओर से ​​​​​दूसरी पारी में आगा सलमान 41 और आमिर जमाल 27 रन बनाकर नाबाद लौटे। साउद शकील 29, सईम अयूब 25, शान मसूद 11 और मोहम्मद रिजवान 10 रन बनाकर आउट हुए। इंग्लैंड के लिए दूसरी पारी में अब तक गस एटकिंसन और ब्रायडन कार्स 2-2 विकेट लिए हैं। जैक लीच और क्रिस वोक्स को 1-1 विकेट मिला।

ब्रूक ने सहवाग का रिकॉर्ड तोड़ा इंग्लैंड के लिए पहली पारी में क्रिस वोक्स 17 और ब्रायडन कार्स 2 रन पर नाबाद लौटे। हैरी ब्रूक ने 317 रन की पारी खेली। उन्होंने मुल्तान में वीरेंद्र सहवाग के 20 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा। सहवाग ने 2004 में पाकिस्तान के खिलाफ 309 रन की पारी खेली थी। तब सहवाग को ‘मुल्तान का सुल्तान’ टैग दिया गया था। ब्रूक के अलावा, जो रूट 262 रन बनाकर आउट हुए। बेन डकेट ने 84 और जैक क्रॉले ने 78 रन बनाए।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago