राजस्थान सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री और सरदारशहर विधायक पं.भंवरलाल शर्मा की द्वितीय पुण्यतिथि पर तारानगर रोड स्थित समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। चुरू सांसद राहुल कस्वां ने कहा कि पूर्व विधायक शर्मा 36 कौम के हितैषी थे। वो हर समस्या विधानसभा में उठाते रहते थे।
विधायक अनिल शर्मा ने कहा कि उनके बताए हुए रास्ते पर चलने वाले लोगों को बहुत कुछ प्राप्त हुआ है। इसी प्रकार कार्यकर्ता शर्मा के साथ बिताए पलों को याद करते हुए मौके पर उपस्थित लोग भावुक हो गए।
इस मौके पर महिला आयोग अध्यक्ष रेहाना रियाज, राजस्थान ब्राह्मण महासभा के प्रदेशाध्यक्ष केशरी चंद शर्मा, महिला प्रदेशाध्यक्ष अरूणा गौड़, पूर्व प्रधान मनोहरी देवी शर्मा, जिलाध्यक्ष पूनमचंद तिवाड़ी, युवा कांग्रेस के आसिफ खां, पूर्व प्रधान भीखम सिंह राठौड़, महावीर माली, जितेंद्र राजवी, रामकुमार मेघवाल, नगर परिषद उपाध्यक्ष अब्दूल रसीद चायल, रतिराम सारण, गोपाल कड़वासरा, राजेश पारीक, ओंकार बाली, नंदलाल गुंसाई, सरोज कंवर, अभिषेक पारीक, पप्पू राजासर, जगदीश स्वामी सहित कई लोग उपस्थित रहे।
सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…
हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…
अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…
पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…
चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…
सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…