Uncategorized

डीबी अस्पताल में करंट से मजदूर की मौत:ठेकेदार पर सुरक्षा उपकरण नहीं देने का आरोप, केस दर्ज; मुआवजा देने की मांग

गवर्नमेंट डीबी अस्पताल में बिजली का काम करते समय करंट लगने से एक मजदूर की मौत हो गई। इस मामले में अब एक नया मोड़ आया है। मृतक के ताऊ ने बिजली ठेकेदार के खिलाफ कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया है।जांच अधिकारी कोतवाली थाने के एसआई बलवंत राम ने बताया कि डाब डीडवाना निवासी पप्पूराम नायक ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट के अनुसार उनका भतीजा ओमप्रकाश नायक (19) करीब एक साल से डीबी अस्पताल में बिजली ठेकेदार के लिए मजदूरी कर रहा था और उसे प्रतिमाह 15 हजार रुपए बैंक खाते में मिलते थे।

सोमवार शाम को ओमप्रकाश डीबी अस्पताल में बिजली का काम कर रहा था, तभी उसे हाई वोल्टेज लाइन का करंट लगा। साथी मजदूरों ने तुरंत उसे अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के दूसरे दिन भी मजदूर के शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका है। परिजन ठेकेदार से उचित मुआवजे की मांग कर रहे हैं और आरएलपी व नायक समाज के पदाधिकारी भी मॉर्च्युरी पहुंचे हैं।

परिजनों ने बताया कि घटना वाले दिन ठेकेदार ने उन्हें फोन कर चूरू के डीबी अस्पताल आने और पोस्टमार्टम की कार्रवाई करवाने की सूचना दी थी। चूरू पहुंचने पर परिजनों को पता चला कि ठेकेदार ने ओमप्रकाश को बिजली का काम करते समय सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराए थे, जिसके कारण उसकी मौत हुई।

आरएलपी के पदाधिकारी व नायक समाज के लोग पहुंचे हादसे की सूचना के बाद बुधवार सुबह आरएलपी पदाधिकारी व नायक समाज के लोग अस्पताल में मॉर्च्युरी के सामने पहुंचे। जहां आरएलपी व नायक समाज के लोगों ने बिजली ठेकेदार के द्वारा मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की बात कहीं गई, जबकि परिजनों के अनुसार ठेकेदार बुधवार को अपने गांव चला गया हैं।

आरएलपी के विजय पूनिया, देवेश चौधरी, संदीप कपूरिया, डाब सरपंच लोकेश बेनीवाल, नायक समाज के अध्यक्ष रामेश्वर लाल नायक ने बताया कि बिजली ठेकेदार के द्वारा उचित मुआवजा मृतक के परिजनों को मिलना चाहिए। अन्यथा आरएलपी व नायक समाज की ओर से प्रदर्शन किया जाएगा।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

1 month ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

1 month ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

1 month ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

1 month ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

1 month ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

1 month ago