Uncategorized

ढाई लाख की धोखाधड़ी, युवक गिरफ्तार:रतनगढ़ पुलिस ने 24 घंटे में 2 लाख रुपए बरामद किए

चूरू के रतनगढ़ में ढाई लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लगभग दो लाख रुपए भी बरामद किए हैं। यह कार्रवाई मामला दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर की गई।

प्रतिक रंजन सोनी ने रतनगढ़ पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रतिक एसबीआई बैंक के एक केंद्र का संचालन करते हैं, जहां नकदी लेनदेन का काम होता है। उनके केंद्र पर श्रीगंगानगर निवासी संजय सैन कार्यरत था।

प्रतिक ने 4 जुलाई को संजय को बैंक में जमा कराने के लिए साढ़े तीन लाख रुपए नकद दिए थे। संजय ने इसमें से एक लाख रुपए बैंक में जमा कर दिए, लेकिन शेष ढाई लाख रुपए लेकर फरार हो गया।

यह घटना 6 जुलाई को दर्ज की गई थी। मामला दर्ज होते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी। जांच का जिम्मा एएसआई धर्मेंद्र को सौंपा गया, जिन्होंने आरोपी की तलाश में सूरतगढ़ तक पीछा किया।

कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने संजय सैन को सूरतगढ़ से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 1 लाख 99 हजार 100 रुपए बरामद किए गए। पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश करेगी।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

1 month ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

1 month ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

1 month ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

1 month ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

1 month ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

1 month ago