जयपुर

जयपुर में किडनैप कर युवती से गैंगरेप:घर के बाहर से उठा ले गए, फिर लहूलुहान हालत में वापस फेंक गए

जयपुर में गुरुवार रात चार युवकों ने एक युवती को किडनैप कर गैंगरेप किया। बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की और फिर चलती बोलेरो से घर के पास फेंक कर फरार हो गए। लहूलुहान हालत में रोड किनारे मिली युवती को SMS हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस की टीमें गैंगरेप के मामले में बदमाशों को पकड़ने के लिए उनके छुपने के ठिकानों पर दबिश दे रही है।

SHO (जयसिंहपुरा खोर) राजेश कुमार मीना ने बताया- जयसिंहपुरा खोर निवासी व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। शिकायत में बताया कि गुरुवार को वह अपने काम पर गए हुए थे। उनका परिवार घर में सो रहा था। रात करीब 12 बजे घर लौटने पर बेटी गायब मिली। इधर-उधर ढूंढने के दौरान भी बेटी का पता नहीं चला।

रात करीब 1 बजे एक बोलेरो गाड़ी घर के पास आई और उसमें बैठ लोग बेटी को रोड किनारे फेंक कर चले गए। गाड़ी की आवाज सुनकर घर से बाहर आए तो बेटी लहूलुहान हालत में पड़ी थी। उसके कपड़े खून से सने थे। सिर और कान से खून बह रहा था। उसे बड़ी मुश्किल गोद में उठाकर घर के अंदर ले गए।

रोते हुए लहूलुहान हालत में बेटी ने बताया- कुंदन मीणा, रामुतार मीणा निवासी बटवाडी, दीपक मीणा और गिर्राज मीणा निवासी बड़ा गांव उसे किडनैप कर ले गए और सुनसान जगह गैंगरेप किया। पीड़िता के परिजनों ने तुरंत जयसिंहपुरा खोर थाना पुलिस को गैंगरेप की सूचना दी। बेहोशी की हालत में पीड़िता को तुरंत इलाज के लिए SMS हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया।

काम से घर के बाहर आई थी पीड़िता

एसएचओ राजेश कुमार मीना का कहना है कि हॉस्पिटल में एडमिट पीड़िता बेहोशी की हालत में है। पिता की रिपोर्ट के आधार पर नामजद मामला दर्ज किया गया है। जांच में सामने आया है कि परिवार के सोने के बाद युवती किसी काम से घर से बाहर आई थी। इसी दौरान वह उसके साथ ये घटना हुई। पिता के रात करीब 12 बजे लौटने पर बेटी के घर नहीं होने का पता चला। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की टीमें बदमाशों की तलाश में दबिश दे रही है।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago