जयपुर

जयपुर में महाकाल की तर्ज पर भस्म आरती:दूल्हा स्वरूप में शिवजी का श्रृंगार, 1000 सीढ़ियां चढ़कर श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया

सावन के पहले सोमवार के दिन राजस्थान के शिवालयों में भारी भीड़ रही। जयपुर के ताड़केश्वर महादेव मंदिर में सुबह 4 बजे उज्जैन महाकाल की तर्ज पर भस्म आरती की गई। पुजारी शक्ति व्यास ने बताया- मंदिर का पट सुबह 3.45 पर खोल दिया गया था। सुबह 4.30 बजे भगवान भोलेनाथ का 51 किलो देसी गाय के घी, 151 किलो दूध, दही, शहद और शक्कर से अभिषेक किया गया। मंगला आरती के समय भगवान भोलेनाथ को दूल्हे स्वरूप में श्रृंगार किया गया। जालोर के सिरे मंदिर में श्रद्धालुओं ने 1000 सीढ़ियां चढ़कर भगवान की पूजा की। जयपुर में श्रद्धालुओं ने गलताजी से जल भरा और शिवालयों के लिए रवाना हुए। राजधानी के झारखंड महादेव मंदिर के बाहर करीब 2 किमी लंबी लाइन लगी। श्रद्धालु कतारबद्ध होकर जलाभिषेक के लिए अपनी बारी का इंतजार करते रहे।

कांवड़ यात्रा और मंदिरों मे भीड़ को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए। शहर में करीब 200 पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे, जबकि कांवड़ यात्रा मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों पर ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी रखी गई। प्रमुख मंदिरों में बैरिकेडिंग, अलग-अलग प्रवेश और निकास मार्ग, पार्किंग और पुलिस जाब्ते की व्यवस्था की गई। पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने सभी अधिकारियों को संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए थे।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago