चुरू

छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग पर भूख हड़ताल शुरू:लोहिया कॉलेज गेट पर प्रदर्शन, राजस्थानी भाषा को मान्यता की भी मांग

चूरू में छात्रसंघ चुनाव बहाल करने और राजस्थानी भाषा को मान्यता दिलाने की मांग को लेकर सोमवार को गवर्नमेंट लोहिया कॉलेज के मुख्य द्वार पर छात्रों ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की। यह प्रदर्शन एनएसयूआई चूरू के बैनर तले किया जा रहा है। भूख हड़ताल की शुरुआत पुलकित चौधरी और सुरेंद्र बरोड़ ने की। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र शक्ति मौजूद रही, जिन्होंने सरकार से अपनी मांगों को शीघ्र पूरा करने की अपील की।

छात्रों ने बताया कि उन्होंने कॉलेज प्रशासन और जिला प्रशासन को अपनी मांगों से पहले ही अवगत करा दिया था। हालांकि, मांगें नहीं माने जाने के बाद उन्हें भूख हड़ताल जैसा कदम उठाने पर मजबूर होना पड़ा। एनएसयूआई के पूर्व जिला सचिव अनिल बुडानिया ने कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगों को स्वीकार नहीं करती, तब तक शांतिपूर्ण तरीके से यह अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह आंदोलन छात्रों के अधिकारों और राजस्थानी भाषा के सम्मान के लिए है। इस अवसर पर छात्र नेता अमन डोकवा, पूर्व महासचिव अनीश खान, अनिल भाकर, राकेश चौधरी, राकेश बॉयल, सूफियान डीके, राकेश कस्वां, आलोक, अंकित, मनोज और वीरेंद्र सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूर रहे।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago