जयपुर

जयपुर-दिल्ली के लिए एयर इंडिया की नई फ्लाइट शुरू:दोपहर में भी उड़ान का विकल्प मिलेगा, जानिए क्या रहेगा शेड्यूल

जयपुर से दिल्ली की हवाई यात्रा करने वाले पैसेंजर्स के लिए आज से एक नया विकल्प उपलब्ध हो गया है। एयर इंडिया ने आज से जयपुर दिल्ली के लिए नई उड़ान शुरू कर दी है। इस नई फ्लाइट के शुरू होने से दोपहर के समय दिल्ली जाने वाले पैसेंजर्स को ज्यादा सुविधा मिलेगी और उन्हें एक नया विकल्प भी मिलेगा। दोपहर में भी फ्लाइट का विकल्प

इससे पहले दिल्ली से जयपुर और जयपुर से दिल्ली जाने के लिए सुबह और शाम के समय सीमित उड़ानों के कारण पैसेंजर्स को अपनी यात्रा की योजना उसी हिसाब से बनानी पड़ती थी, लेकिन अब दोपहर में भी नियमित उड़ान उपलब्ध होने से पैसेंजर्स को काफी राहत मिलेगी। ऐसे में नई उड़ान का सबसे ज्यादा फायदा विशेष रूप से व्यवसायिक, सरकारी अधिकारियों, विद्यार्थियों, पर्यटकों और चिकित्सा संबंधी कार्यों के लिए दिल्ली जाने वाले लोगों को मिलेगा। दोपहर में उड़ान उपलब्ध होने से वे अपनी जरूरत और समय के अनुसार यात्रा की बेहतर योजना बना सकेंगे। साथ ही दिल्ली से जयपुर आने वाले पैसेंजर्स के लिए भी यह उड़ान सुविधाजनक साबित होगी। बता दें, कि जयपुर-दिल्ली रूट देश के सबसे व्यस्त घरेलू हवाई मार्गों में शामिल है। राजधानी होने के कारण दिल्ली के लिए रोज बड़ी संख्या में लोग यात्रा करते हैं। एयर इंडिया की नई उड़ान शुरू होने से इस रूट पर पैसेंजर्स की बढ़ती मांग को पूरा करने में मदद मिलेगी और विकल्प भी बढ़ेंगे।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

1 month ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

1 month ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

1 month ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

1 month ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

1 month ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

1 month ago