राजस्थान

डमी कैंडिडेट बैठाकर कराता था सरकारी भर्ती परीक्षा पास:अभ्यर्थी से वसूलते थे लाखों रुपए; SOG ने चीटिंग गिरोह के इनामी बदमाश को दबोचा

राजस्थान स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने संगठित परीक्षा चीटिंग गिरोह के एक इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी सरकारी भर्ती परीक्षाओं में मेन कैंडिडेट से लाखों रुपए वसूलकर उनकी जगह डमी अभ्यर्थी बैठाने का काम करता था। 29 जुलाई को लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी की तलाश के बाद एसओजी ने उसे दबोच लिया। एसओजी ने आरोपी दिलखुश मीणा (30) पुत्र गब्बूराम मीणा निवासी राजगढ़, अलवर पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। फिलहाल गिरफ्तार आरोपी से एसओजी की टीम पूछताछ में जुट गई है।

डमी कैंडिडेट बैठाकर दिलाई परीक्षा

एडीजी (एसओजी) विशाल बंसल ने बताया- कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) नई दिल्ली की ओर से 15 जुलाई-2018 को संयुक्त हायर सेकेंडरी लेवल (CHSL) परीक्षा-2017 सेकेंड ग्रेड का आयोजन हुआ था। एक संगठित गिरोह ने मेन कैंडिडेट की जगह पर डमी कैंडिडेट को बैठाकर एग्जाम दिलवाई थी। इसके बदले गिरोह के मेंबर्स की ओर से अवैध रूप से रकम वसूल की थी।

गिरोह के दलाल के रूप में सामने आई आरोपी की भूमिका

बंसल ने बताया कि गिरोह के बदमाश प्रमोद कुमार यादव, अवनीश कुमार उर्फ मोनू, चेतराम मीणा, विनय कुमार सिंह और सुनील कुमार मीणा सहित 10 आरोपियों को एसओजी पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।एसओजी जांच में आरोपी दिलखुश मीणा की भूमिका गिरोह के दलाल के रूप में सामने आई।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

1 month ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

1 month ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

1 month ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

1 month ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

1 month ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

1 month ago