Categories: Uncategorized

जयपुर में आमरण-अनशन पर बैठे छात्र नेता की बिगड़ी तबीयत:शुभम रेवाड़ बोले- मांगें पूरी नहीं होने तक अनशन नहीं टूटेगा; SMS हॉस्पिटल में इलाज जारी

राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव बहाली को लेकर शुरू हुआ आंदोलन अब और तेज होता जा रहा है। पिछले 10 दिनों से छात्र नेता शुभम रेवाड़ का आमरण अनशन अब भी जारी है। जयपुर के सवाई मानसिंह (एसएमएस) हॉस्पिटल में भर्ती शुभम की शनिवार को तबीयत अचानक ज्यादा बिगड़ गई, जिसके बाद डॉक्टरों की विशेषज्ञ टीम की निगरानी में उनका इलाज किया जा रहा है। हॉस्पिटल प्रशासन लगातार उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए है। छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर प्रदेशभर में छात्रों के बीच बढ़ते असंतोष के बीच शुभम का अनशन आंदोलन का प्रमुख केंद्र बन गया है। समर्थक लगातार हॉस्पिटल पहुंचकर उनका हालचाल जान रहे हैं। सरकार से उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेने की अपील कर रहे हैं।

छात्र संघ चुनाव न कराकर आवाज को दबाया जा रहा

विशेष बातचीत में शुभम रेवाड़ ने कहा कि प्रदेश सरकार और प्रशासन छात्रों की पूरी तरह से जायज मांगों को लगातार अनदेखा कर रहे हैं। उनका कहना है कि पिछले तीन सालों से राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव नहीं कराए जाने से युवाओं की लोकतांत्रिक आवाज को दबाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छात्रसंघ चुनाव केवल एक चुनाव नहीं, बल्कि छात्रों को नेतृत्व और लोकतांत्रिक व्यवस्था से जोड़ने का सबसे बड़ा माध्यम है। लगातार तीन साल से चुनाव नहीं होना युवाओं के अधिकारों का हनन है। इसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता।

दो मांगों पर अड़े शुभम

शुभम रेवाड़ ने कहा कि उनका आंदोलन केवल दो प्रमुख मांगों को लेकर है।

  • प्रदेश में जल्द से जल्द छात्रसंघ चुनाव बहाल कर चुनाव कराने की है।
  • राजस्थान यूनिवर्सिटी में राजस्थानी भाषा विभाग शुरू करने की है, ताकि प्रदेश के विद्यार्थियों को अपनी मातृभाषा में अध्ययन और शोध का अवसर मिल सके।
    • उन्होंने कहा कि राजस्थानी भाषा प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान है और विश्वविद्यालय में इसका अलग विभाग स्थापित होना चाहिए।

जान चली जाए, लेकिन अनशन नहीं तोडूंगा

सेहत बिगड़ने के बाद भी शुभम अपने रुख पर कायम हैं। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी दोनों मांगों पर सरकार स्पष्ट निर्णय लेकर आदेश जारी नहीं करती, तब तक उनका आमरण अनशन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि मैं सरकार से केवल इतना चाहता हूं कि प्रदेश में छात्रसंघ चुनाव बहाल किए जाएं और राजस्थान यूनिवर्सिटी में राजस्थानी भाषा विभाग शुरू किया जाए। जब तक ये दोनों मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक मेरा आमरण अनशन जारी रहेगा। चाहे इसके लिए मुझे अपनी जान ही क्यों न देनी पड़े।

डॉक्टरों की निगरानी में इलाज

सेहत बिगड़ने के बाद आज डॉक्टरों ने शुभम की मेडिकल जांच की। हॉस्पिटल सूत्रों के अनुसार उनकी स्थिति पर विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम लगातार नजर रखे हुए है। आवश्यक मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं और समय-समय पर जांच की जा रही है। बता दें कि प्रदेश में पिछले तीन साल से छात्रसंघ चुनाव नहीं होने को लेकर छात्र संगठनों का विरोध लगातार तेज हो रहा है। विभिन्न छात्र संगठन चुनाव बहाली की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। ऐसे में शुभम रेवाड़ का आमरण अनशन इस पूरे आंदोलन का प्रमुख मुद्दा बन गया है। अब निगाहें राज्य सरकार के अगले कदम पर टिकी हैं कि वह छात्रों की मांगों पर क्या फैसला लेती है।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

1 month ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

1 month ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

1 month ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

1 month ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

1 month ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

1 month ago