चूरू

ऑफिस स्टाफ को नियोजित कर शहरों के सौन्दर्यकरण पर फोकस करें नगरनिकाय अधिकारी ः सुराणा

चूरू। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने शुक्रवार को डीओआईटी वीसी सभागार में नगरनिकाय अधिकारियों की बैठक में समुचित निर्देश दिए उन्होंने कहा कि नगरनिकाय अधिकारी कार्यालय स्टाफ को नियोजित करते हुए शहरों के सौन्दर्यकरण पर फोकस करें। शहर साफ-सुथरे रहें तथा शहरों की दीवारों आदि पर रोचक अंदाज में रंग -रोगन करें। अधिकारी सफाई व्यवस्था की मॉनीटरिंग के लिए स्टाफ को इंगेज करें। ऑफिस स्टाफ भी नियमित फील्ड विजिट पर निकलें। इसी के साथ कचरे  के समुचित व इनोवेटिव निस्ताण के प्रयास करें।

उन्होंने कहा कि स्वायतशाषी संस्थाओं के लिए राजस्व सबसे महत्वपूर्ण है। इसलिए नगरनिकायों में राजस्व कलेक्शन पर फोकस करें। इसी के साथ शहर के बेटरमेंट के लिए शहर के मुख्य मागोर्ं  सहित क्षतिग्रस्त सड़कों के मरम्मत के प्रस्ताव कलक्टर कार्यालय में यथाशीघ्र भिजवाएं।

जिला कलक्टर ने कहा कि विभागीय गतिविधियों का नियमित एनालिसिस करें और समयबद्ध व सुचारू ढंग से संपादित करें।

इस दौरान उन्होंने ई – फाइल मॉड्यूल से फाइल मूवमेंट तथा संपर्क पोर्टल पर प्राप्त प्रकरणों व उनके निस्तारण की चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए। समस्त नगरनिकाय अधिकारियों ने निकायों में चल रही गतिविधियों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago