राजस्थान

बस में बैठकर CM ने किया भरतपुर शहर का दौरा:कई इलाकों में देखे विकास कार्य; RBM हॉस्पिटल पहुंचे, शहर में दो दिन रहेंगे

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भरतपुर पहुंचे हैं। दोपहर 3.50 बजे वे हेलिपैड से सर्किट हाउस के लिए रवाना हुए। वहां गार्ड ऑफ ऑनर देकर उनका स्वागत किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने आरबीएम अस्पताल की नई बिल्डिंग का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री दो दिवसीय दौरे पर भरतपुर रहेंगे।

इस दौरान वे शहर में कई इलाकों का निरीक्षण करेंगे। साथ ही अधिकारियों की बैठक लेंगे। सीएम के दौरे को लेकर शहर में जगह-जगह पुलिसकर्मी तैनात रहे। सीएम हेलिकॉप्टर से जयपुर से रवाना होकर सबसे पहले बयाना के झील का बाड़ा मंदिर पहुंचे। जहां वह झील वाली देवी मां के दर्शन किए। इसके बाद बयाना से हेलिकॉप्टर से भरतपुर के लिए रवाना हुए। MSJ कॉलेज में हेलिपैड पर उतरकर वे सर्किट हाउस के लिए रवाना हुए।

भरतपुर में सर्किट हाउस से बस में सवार होकर मुख्यमंत्री आरबीएम अस्पताल पहुंचे। सीएम के साथ ग्रह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेडम, वैर विधायक बहादुर सिंह कोली, कामां विधायक नौक्षम चौधरी मौजूद रहे।

आरबीएम हॉस्पिटल की नई बिल्डिंग का निरीक्षण

आरबीएम अस्पताल में उन्होंने नई बिल्डिंग के निर्माण और अस्पताल में जारी कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने हॉस्पिटल के विकास कार्यों का मैप भी देखा।

सीएम भजन लाल शर्मा कृषि उपज मंडी भी पहुंचे। वहां मंडी पदाधिकारियों से बातचीत की और उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद सीएम ने बस में बैठकर कुम्हेर गेट से हीरादास चौराहे तक प्रस्तावित फ्लाई ओवर का निरीक्षण किया।

इसके बाद शाम 5 बजे कलेक्ट्रेट में अधिकारियों की एक बैठक होगी। जिसके बाद वह रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में करेंगे। एसपी मृदुल कच्छावा ने बताया कि सीएम का दो दिवसीय भरतपुर दौरा है। भरतपुर पुलिस की तरफ से शहर में ट्रैफिक की सुगम व्यवस्था की गई है। सीएम के दौरे को देखते हुए 800 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago