Top News

एक महीने पहले टमाटर 40 रुपए किलो था:अब 100 रुपए पहुंची कीमत, 10 दिन बाद कम होने लगेंगे दाम; प्याज के भाव गिरे

राजस्थान में टमाटर की कीमत लगातार बढ़ रही है। महीने भर पहले ही टमाटर की कीमत बाजार में 30 से 40 रुपए किलो थी। जो 15 दिन पहले बढ़कर 50 से 60 रुपए किलो पहुंच गई थी। जो अब बाजार में 80 से 100 रुपए किलो तक बेची जा रीह है। इस बीच चार दिन के लिए टमाटर 120 रुपए किलो तक भी बिका। वहीं, लहसुन के दाम में भी तेजी देखने को मिल रही है। प्याज के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है।

जयपुर फल व सब्जी थोक विक्रेता संघ के उपाध्यक्ष टमाटर के थोक व्यापारी इमरान कुरैशी ने बताया- इस समय टमाटर महाराष्ट्र के नासिक और दूसरे शहरों के अलावा बैंगलोर से आ रहा है। टमाटर की मंहगाई का कारण महाराष्ट्र में हुई बारिश से फसल का नुकसान है। पिछले कुछ दिनों में महाराष्ट्र में लगातार बारिश का दौर जारी है। इस कारण टमाटर की फसल को नुकसान हुआ है।

10 से 15 दिन में कम होने लगेंगी कीमत

मुहाना मंडी में आने वाले टमाटर की 30 से 40 गाड़ी की जगह 15 से 20 रह गई हैं। जैसे ही टमाटर की 30 से 40 गाड़ियां मंडी में फिर से आनी चालू हो जाएगी। इसके बाद ही टमाटर के दामों में गिरावट देखने को मिलेगा। आने वाले 10 से 15 दिनाें में एमपी से टमाटर की नई फसल की आवक शुरू हो जाएगी। जयपुर के बस्सी इलाके से भी टमाटर की आवक शुरू होने वाली है। इससे टमाटर के दामों में बैलेंस देखने को मिलेगा।

लोकल सब्जियों की आवक से आएगी भाव में कमी

जयपुर फल व सब्जी थोक विक्रेता संघ के अध्यक्ष योगेश तंवर ने बताया- पिछले 20 से 25 दिनों में मुहाना में जो भी सब्जियां आ रही थी, वो सब बाहर से आ रही थी। इसका मुख्य कारण स्थानीय स्तर पर सब्जियों की कमी रही। इस बार वैसे बारिश बहुत तेज आई। बारिश के कारण हरी सब्जियों को काफी नुकसान हुआ है।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago