Top News

पुतिन बोले- BRICS को लेकर जयशंकर ने ठीक कहा था:हम किसी के खिलाफ नहीं; यूक्रेन जंग रोकने पर ट्रम्प से बात करने को तैयार

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को साल 2024 के आखिरी संबोधन में 3 घंटे 17 मिनट तक जनता के सवालों के जवाब दिए। इसमें उनसे यूक्रेन जंग के अलावा, BRICS, सीरिया, इकोनॉमी, महंगाई जैसे मुद्दों पर सवाल पूछे गए थे। BRICS को लेकर पूछे गए एक सवाल पर उन्होंने एस जयशंकर का नाम लिया।

पुतिन ने कहा कि BRICS किसी के खिलाफ काम नहीं कर रहा है। हम सिर्फ अपनी भलाई और संगठन के हित के लिए काम करते हैं। हम हम किसी भी तरह का एजेंडा नहीं चला रहे हैं। भारत और विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इसे सबसे अच्छे तरीके से कहा था कि “ब्रिक्स पश्चिमी विरोधी नहीं है। बस इसमें पश्चिम (देश) शामिल नहीं है।”

पुतिन ने यह भी कहा कि वे यूक्रेन जंग को रोकने के लिए तैयार हैं। इसके लिए वे ट्रम्प से बातचीत करने को तैयार हैं। पुतिन ने कहा कि उनके बीच चार साल से भी ज्यादा वक्त से कोई बातचीत नहीं हुई है, लेकिन अगर ट्रम्प चाहें तो वे उनसे मिलने को तैयार हैं।

पुतिन बोले- हमारी ओरेशनिक मिसाइलों का कोई मुकाबला नहीं पुतिन ने ‘ओरेशनिक मिसाइल’ की तारीफ करते हुए कहा कि पश्चिमी देशों के पास इसका कोई तोड़ नहीं है। पश्चिमी देश चाहकर भी इसका मुकाबला नहीं कर सकते हैं क्योंकि उनके पास इसे रोकने की तकनीक ही नहीं है।

रूस ने यूक्रेन के खिलाफ 21 नवंबर को इंटरमीडिएट रेंज बैलिस्टिक मिसाइल ‘ओरेशनिक’ की टेस्टिंग की थी। यह 3 किमी प्रति सेकेंड की रफ्तार से टारगेट पर हमला करता है।

पुतिन ने इस मिसाइल को लेकर कहा था कि इसका तापमान 4,000 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जो सूरज की सतह के समान है। जिस इलाके में यह गिरेगी, वहां की हर चीज धूल में बदल जाएगी।

पुतिन बोले- सीरिया में असद की हार, रूस की हार नहींसीरिया मुद्दे पर पुतिन ने कहा कि हम पता कर रहे हैं कि सीरिया में बशर अल-असद का तख्तापलट कैसे हुआ। असद की सेना ने बिना लड़ाई लड़े मैदान छोड़ दिया। पुतिन ने इसे रूस की हार बताने से इनकार कर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि सीरिया में तख्तापलट के बावजूद रूसी बैस कैंप वहां बरकरार रहेंगे।पुतिन से अमेरिकी पत्रकार ऑस्टिन टाइस के बारे में भी पूछा गया। टाइस 2012 में सीरिया में गृहयुद्ध की घटना को कवर करने के दौरान लापता हो गए थे। सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति असद पर टाइस को गायब करने का आरोप लगाया जाता है।इस बारे में पुतिन ने कहा कि उन्होंने अभी तक राष्ट्रपति असद को नहीं देखा है, लेकिन वे जल्द ही मिलेंगे। तब वे असद से ऑस्टिन टाइस के बारे में जरूर पूछेंगे कि उनके साथ क्या हुआ था। हाल ही में टाइस की मां ने कहा था कि वे अपने बेटे के बारे में पता करना चाहती हैं इसे लेकर वे असद से मिलने के लिए रूस भी जाने को तैयार हैं।

महंगाई दर बढ़ने पर पुतिन बोले- इसकी वजह संपन्नता

पुतिन हर साल के आखिर में टीवी पर जनता के सवालों का जवाब देते हैं। इसे रूसी टीवी चैनलों पर लाइव दिखाया जाता है। न्यूज एजेंसी AP के मुताबिक पिछले कुछ सालों से इस कार्यक्रम में घरेलू मुद्दे ज्यादा हावी रहे हैं। स्टूडियो में फोन करने वाले ज्यादातर लोग सड़क की मरम्मत, बिजली की कीमतों, इलाज, सरकारी सब्सिडी और सामाजिक मुद्दों के बारे में सवाल पूछते हैं।

देश की आर्थिक स्थिति को लेकर पूछे गए सवाल पर पुतिन ने कहा कि बाहरी खतरे से जूझने के बाद भी देश की इकोनॉमी स्थिर है और देश तरक्की के रास्ते पर है। पुतिन ने कहा कि देश में महंगाई दर 9% चली गई है जो कि चिंताजनक है, लेकिन कुल मिलाकर हालात स्थिर हैं। पुतिन ने कहा कि इस साल की विकास दर 3.9% रहेगी।

कार्यक्रम में पुतिन ने महंगाई से जुड़े सवाल पर कहा कि देश में कुछ चीजों की खपत उनकी आपूर्ति से ज्यादा हो गई है। लोगों की सैलरी बढ़ने से उनके खरीदने की क्षमता बढ़ी है, हालांकि इसके मुकाबले प्रोडक्शन नहीं बढ़ पाया। महंगाई बढ़ने की यह सबसे बड़ी वजह है।

यूक्रेन जंग पर बोले- कुर्स्क से यूक्रेनी सैनिकों को खदेड़ेंगे

पुतिन ने कुर्स्क को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि हालात तेजी से बदल रहे हैं। रूसी सैनिक हर दिन कुछ वर्ग किलोमीटर के हिसाब से इलाके पर फिर से कब्जा कर रहे हैं। यह जंग मुश्किल है, लेकिन वे जीत के करीब हैं। पुतिन ने कुर्स्क क्षेत्र में लड़ रहे सैनिकों को हीरो करार दिया।

पुतिन ने कहा कि वे नहीं जानते कि कुर्स्क के पूरे इलाके पर रूसी सैनिक कब कंट्रोल हासिल कर पाएंगे। कुर्स्क रूसी इलाका है। इस पर अगस्त में यूक्रेनी सेना ने हमला किया था और एक हजार वर्ग किमी से ज्यादा इलाके पर कब्जा कर लिया था।

पुतिन ने कहा कि कुर्स्क इलाके में यूक्रेनी सेना का घुसना सही नहीं था, लेकिन रूसी सेना जल्द ही उनसे छुटकारा पा लेगी। पुतिन ने कहा कि कुर्स्क के रूसी कंट्रोल में आने के बाद वो नुकसान का जायजा लेंगे और फिर स्कूल से लेकर सड़क तक सब कुछ फिर से बनाया जाएगा। जिन लोगों लोगों के घर तबाह हो गए हैं, उन्हें मुआवजा दिया जाएगा।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

4 days ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

4 days ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

4 days ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

4 days ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

4 days ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

4 days ago