चूरू

रामसरा गांव से जाने वाला रास्ता खुलवाने की मांग, निजी बस यूनियन ने ज्ञापन दिया

चूरू | रामसरा गांव का आम रास्ता खुलवाने के लिए प्राइवेट बस यूनियन के जिलाध्यक्ष रणवीर सिंह कस्वां के नेतृत्व में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। जिलाध्यक्ष कस्वां ने बताया कि चूरू से वाया रामसरा आम रास्ते से जाने के लिए पहले दिए गए ज्ञापन में वस्तुस्थिति अवगत करवाई गई थी और आम रास्ता खुलवाने के लिए 5-6 बार इस बारे में कलेक्टर को अवगत करवाया गया। इस रास्ते को खुलवाने के लिए ट्रैफिक फाउंडेशन की ओर से 12 नंवबर को पत्र लिखा गया।

कलेक्ट्रेट में भागीरथ ट्रैफिक फाउंडेशन की ओर से 29 नंवबर से 3 दिसंबर तक धरना देकर ज्ञापन दिया गया था, लेकिन उस रोड पर ऊंटवालिया चौराहा, खासोली चौराहा एवं रामसरा ग्राम में चूरू से प्रवेश रास्ते पर पत्थर एवं मिट्टी से रास्ता अवरूद्ध कर रखा है। करीब 3 माह गुजर चुके हैं। इस बारे में बस यूनियन ने चक्काजाम की चेतावनी भी दी हुई है। इस अवसर पर शीश राम बेनीवाल, भागीरथ भंवरिया, विजय प्रकाश भंवरिया, दलीप स्वामी, विजय भास्कर चन्दगी राम व कश्मीर सिंह, सांवंत सिंह मुकेश जांगिड़ आदि मौजूद रहे।

बतादें कि पूनिया कॉलोनी रेल फाटक पर आरओबी का काम चल रहा है, जिससे ये रास्ता बंद है। उक्त मार्ग की ओर जाने वाले वाहनों को चूरू-जयपुर रोड से रतननगर होते हुए बाइपास से गुजरना पड़ रहा है। रामसरा होकर निकलने वाला रास्ता ग्रामीणों ने बंद कर रखा है।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago