जयपुर

सीएम ने ASI सुरेंद्र सिंह के परिवार से की मुलाकात:हर संभव मदद करने का दिया भरोसा, पत्नी ने बच्चों की सरकारी नौकरी की मांग

सीएम भजनलाल शर्मा आज नीमराना पहुंचे। जहां से एएसआई सुरेंद्र सिंह चौधरी के पैतृक गांव माजरा काठ पहुंचे और एएसआई की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सीएम ने एएसआई सुरेंद्र सिंह की पत्नी, बेटा-बेटी, माता-पिता से मुलाकात की। साथ ही परिवार को हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया। इस दौरान सीएम के साथ कमरे में परिवार के साथ कोटपूतली बहरोड जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल और विराट नगर विधायक कुलदीप धनकड़ मौजूद रहे।

एएसआई की पत्नी सविता ने सीएम को ज्ञापन सौंप पति को शहीद का दर्जा देने, बेटे को नायब तहसीलदार के पद पर नौकरी देने, बेटी को राजस्थान पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर नौकरी देने की मांग की है। साथ ही सुरेंद्र सिंह की नौकरी के कार्यकाल तक पूरी सैलरी देने और उसके बाद नियम अनुसार पेंशन देने की मांग की। जिसके बाद सीएम भजनलाल ने एएसआई की पत्नी सविता चौधरी को हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया। परिजनों से मुलाकात के बाद सीएम माजरा काठ से रीको ऑफिस के लिए रवाना हो गए। जहां पर रीको में उद्योगपतियों के साथ बैठक की।

बता दें कि जयपुर में डीपीएस स्कूल के पास अजमेर हाईवे पर हुए हादसे के बाद मुख्यमंत्री तय समय से करीब 2 घंटे देरी से आए है। जो हेलीकॉप्टर से जयपुर से रवाना होकर रैफल्स यूनिवर्सिटी हेलीपैड पर दोपहर 2.40 बजे पहुंचे। जहां हेलीपैड पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

ये रहे मौजूद

सीएम के साथ वन मंत्री संजय शर्मा, विराट नगर विधायक कुलदीप धनकड़, बानसूर विधायक देवीसिंह शेखावत, अलवर जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर, तिजारा विधायक महंत बालकनाथ, पूर्व विधायक मनजीत चौधरी, कोटपूतली- बहरोड एसपी दुष्यंत राजन, बहरोड़ विधायक डॉ जसवंत यादव, जिला अध्यक्ष उमेद सिंह भाया, जिला क्रिकेट एसोसिएशन अध्यक्ष मोहित यादव, जिला उपाध्यक्ष कपिल वैद्य, तिजारा पूर्व विधायक मामन सिंह यादव, किशनगढ़बास पूर्व विधायक रामहेत यादव सहित भाजपाई मौजूद रहे।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago