चुरू

एंबुलेंस और कार में टक्कर, मरीज और जीजा-साले की मौत:ड्राइवर समेत 4 घायल; हार्ट अटैक आने पर हॉस्पिटल लेकर जा रहे थे

हार्ट पेशेंट को ले जा रही एंबुलेंस की कार से टक्कर हो गई। हादसे में मरीज और कार सवार जीजा-साले की मौत हो गई। वहीं एंबुलेंस ड्राइवर समेत 4 लोग घायल हो गए। हादसा सुजानगढ़ में सालासर रोड पर लोढ़सर बस स्टैंड के पास गुरुवार रात करीब 11 बजे हुआ। एक घायल का सीकर, जबकि तीन घायलों का सुजानगढ़ अस्पताल में इलाज चल रहा है।

जीजा के साथ बहन के घर जा रहा था एएसआई तनसुखराम ने बताया- रतनगढ़ भानीधोरा निवासी कार ड्राइवर जाकिर (32) पुत्र रामु खान मिरासी बहन के यहां खुड़ी गांव गया था। वहां से वह जीजा सलीम खान (60) पुत्र पन्ने खान के साथ अपनी दूसरी बहन के घर बालेरा जा रहा था।

एंबुलेंस सुजानगढ़ निवासी हार्ट पेशेंट महावीर (60) पुत्र बेगराज को लेकर सीकर के हॉस्पिटल जा रही थी। महावीर को हार्ट अटैक आया था। एंबुलेंस में सुजानगढ़ निवासी ड्राइवर मनीष पुत्र राजेंद्र पारीक, महावीर का बेटा दिनेश, रिश्तेदार योगेश पुत्र रतनलाल शर्मा और कमल पुत्र सांवरमल शर्मा भी सवार थे

सुजानगढ़-सालासर रोड पर लोढ़सर बस स्टैंड के पास दोनों वाहनों की टक्कर हो गई। कार ड्राइवर जाकिर की मौके पर मौत हो गई। कार सवार सलीम खान और एंबुलेंस में सवार हार्ट पेशेंट महावीर, ड्राइवर मनीष, योगेश, दिनेश, कमल घायल हो गए।

दो लोगों की सीकर के अस्पताल में हुई मौत हादसे की सूचना पर आबसर सरपंच गिरधारी लाल और टीम हारे का सहारा संयोजक श्याम स्वर्णकार मौके पर पहुंचे। घायलों को एंबुलेंस की मदद से सबसे सुजानगढ़ अस्पताल लेकर आए। जाकिर के शव को मॉर्च्युरी में रखवाया गया।

गंभीर घायल महावीर, सलीम और मनीष को सीकर हॉस्पिटल रेफर कर दिया। सीकर में सलीम और महावीर की इलाज के दौरान मौत हो गई। शव अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाए गए। अभी मनीष का सीकर और दिनेश, योगेश और कमल का सुजानगढ़ अस्पताल में इलाज चल रहा है।

मृतक जाकिर टैक्सी चलाता था। वहीं सलीम ट्रक ड्राइवर था।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago