चूरू

राजस्थान का जवान दिल्ली में शहीद:3 दिन बाद है बेटे का पहला बर्थडे, जन्मदिन मनाने के लिए आने वाले थे घर

चूरू,दिल्ली के कैंट इलाका में चूरू (राजस्थान) का जवान शहीद हो गया। रविवार सुबह पार्थिव देह चूरू के दूधवाखारा लेकर आए। यहां से तिरंगा यात्रा निकालकर पार्थिव देह को जवान के पैतृक गांव सिरसली ले जाया गया। दोपहर करीब दो बजे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। करीब एक साल के बेटे ने शहीद को मुखाग्नि दी।

आर्मी के अधिकारियों ने बताया- जयपाल यादव (40) 20 दिसंबर की देर शाम अपनी ड्यूटी पर जा रहे थे। इसी दौरान सड़क हादसे का शिकार हो गए। उनकी जान चली गई। रविवार की सुबह सेना की गाड़ी से पार्थिव देह को दूधवाखारा लाया गया। सुबह करीब 10 बजे यहां से 4 किमी दूर तिरंगा यात्रा के साथ गांव के लिए लोग रवाना हुए।

3 दिन बाद है बेटे का पहला जन्मदिन जयपाल यादव के भांजे रामचंद्र यादव ने बताया- मामा 3 दिसंबर 2002 को सेना में भर्ती हुए थे। वह आर्मी में हवलदार थे। इनकी शादी 2004 में हिसार के डामान गांव की कैलाश के साथ हुई थी। इनके एक साल का बेटा ओजस है। कैलाश बच्चे को लेकर गांव (सिरसली) में ही रहती है। मामा से एक महीने पहले ही बात हुई थी। उन्होंने कहा था कि ओजस का जन्मदिन 25 दिसंबर को है। धूमधाम से मनाएंगे।

दो भाइयों में छोटे थे जयपाल रामचंद्र यादव ने बताया कि जयपाल यादव दो भाइयों में छोटे थे। इनके बड़े भाई ओमप्रकाश खेती करते हैं। इनके पिता रामेश्वर यादव और मां सदा कंवर का पहले ही देहांत हो चुका है।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago