चूरू

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की बैठक आयोजित:मोबाइल हेल्थ टीमों को स्क्रीनिंग बढ़ाने के निर्देश

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की समीक्षा बैठक मंगलवार दोपहर आरसीएचओ ऑफिस में हुई। बैठक में सीएमएचओ डॉ. मनोज शर्मा ने सभी मोबाइल हेल्थ टीमों को अपनी स्क्रीनिंग बढ़ाने और अधिकतम बच्चों का इलाज करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने न्यून प्रगति वाली टीमों को समय रहते सुधार करने की बात कही।

उन्होंने कहा कि समय रहते अगर रिपोर्ट में सुधार नहीं किया गया तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। परियोजना अधिकारी डॉ. मुकेश डिगरवाल ने वीसी के माध्यम से सभी टीमों की समीक्षा की। उन्होंने सभी को एप के माध्यम से रिपोर्टिंग करने और आगामी लक्ष्यों की प्राप्ति के निर्देश दिए। जिला नोडल अधिकारी डॉ. विश्वास मथुरिया ने सभी टीमों की मासिक प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा करते हुए कम सर्जरी वाली टीमों को आगामी महीने में बढ़ाने और माईक्रो प्लान अनुसार फिल्ड विजिट करने की बात कही।

उन्होंने समय पर आरबीएसके शिविर में अधिकतम बच्चों का इलाज कराने की आवश्यकता जताई। समीक्षा बैठक में अतिरिक्त जिला नोडल अधिकारी बिजेन्द्र भाटी, सोशल वर्कर हेमराज कुमावत, डॉ. सुशील हारित, मोबाइल हेल्थ टीम के आयुष चिकित्सक, फार्मासिस्ट और एएनएम ने भाग लिया।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago