उदयपुर

थाईलैंड की युवती को गोली मारने वाले हिस्ट्रीशीटर का वीडियो:उदयपुर में पुलिस के सामने गिड़गिड़ाकर बोला- ‘मुझसे गलती हो गई है, माफ कर दो’

उदयपुर में करीब डेढ़ महीने पहले थाईलैंड की युवती को गोली मारने के मामले में गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर का एक वीडियो सामने आया है। हिस्ट्रीशीटर सीआई के सामने घुटने टेककर गिड़गिड़ाते हुए माफी मांग रहा है। वो बोल रहा है- ‘मुझसे गलती हो गई है, मुझे माफ कर दो।’ फिलहाल वह जेल में है।

दरअसल, थाईलैंड की युवती अपनी महिला दोस्त के साथ उदयपुर आई थी। 9 अक्टूबर की रात को दोस्त को होटल में छोड़कर गई थी। बाद में उसे गोली लगने की बात सामने आई थी। मामले में जांच करते हुए पुलिस ने चार युवकों को पकड़ा था। जिसमें से एक राहुल गुर्जर स्वरूपगंज थाने का हिस्ट्रीशीटर है।

जिस होटल में गोली मारी, हिस्ट्रीशीटर को लेकर गए एएसआई सुनील विश्नोई ने बताया- घटना के बाद सीआई हिमांशु सिंह और टीम हिस्ट्रीशीटर राहुल गुर्जर को मौका तस्दीक के लिए चित्रकूट नगर स्थित होटल रत्नम लेकर गई थी। इस होटल में ही युवती को गोली मारी थी। हिस्ट्रीशीटर को पकड़कर होटल के गेट पर खड़े थे। होटल के अंदर से जैसे ही सीआई बाहर आए, हिस्ट्रशीटर ने उनके आगे हाथ जोड़ते हुए घुटने टेक दिए।

सीसीटीवी फुटेज में गिड़गिड़ाते दिखा अब हिस्ट्रीशीटर राहुल गुर्जर का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। ये फुटेज चित्रकूट नगर स्थित होटल रत्नम का है। हिस्ट्रीशीटर सीआई के पैर पकड़कर माफी मांगते नजर आया है। हिस्ट्रशीटर बोला- मुझसे गलती हो गई है, मुझे माफ कर दो। करीब 17 सेकंड तक वह सीआई के पैर पकड़े रहा। दो-तीन कॉन्स्टेबल ने उसे पकड़कर अलग किया। फिलहाल राहुल गुर्जर जेल में है।

शराब पार्टी में झगड़ा होने पर कर दी थी फायरिंग सुखेर थाना क्षेत्र में होटल रत्नम में एक थाईलैंड की युवती पर फायरिंग की घटना हुई थी। घटना के बाद चार युवक उसे निजी पेसेफिक हॉस्पिटल में स्ट्रेचर पर छोड़कर फरार हो गए थे। हॉस्पिटल के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने प्रतापनगर निवासी अक्षय खूबचंदानी, भुवाणा निवासी ध्रुव सुहालका, भूपालपुरा निवासी महिम चौघरी और सिरोही स्वरूपगंज के हिस्ट्रीशीटर राहुल गुर्जर को​ गिरफ्तार किया था।

जांच में सामने आया कि आरोपियों ने युवती को होटल में बुलाया था। जहां शराब पार्टी हुई। इसके बाद झगड़ा होने पर हिस्ट्रीशीटर राहुल गुर्जर ने थाईलैंड की युवती पर फायरिंग की थी। गोली उसके पीठ पर लगी थी, जिसके बाद चारों युवक घायल अवस्था में युवती को लेकर निजी हॉस्पिटल पहुंचे और इमरजेंसी गेट पर ही युवती को छोड़कर फरार हो गए।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago