चूरू कोतवाली पुलिस और कालिका यूनिट ने मंगलवार दोपहर लोहिया कॉलेज के पास टी स्टॉल पर चल रहे हुक्का बार पर कार्रवाई की। कार्रवाई के बाद आस पास में चल रहे हुक्का बारों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने हुक्का बार से 12 युवाओं को हिरासत में लिया है।
डीएसपी सुनील झाझड़िया ने बताया कि अभय कमांड सेंटर से सूचना मिली कि लोहिया कॉलेज के पास एक टी स्टॉल पर कुछ युवक बैठे हैं। जो कॉलेज में आने जाने वाली लड़कियों से छेड़छाड़ करते हैं। मंगलवार दोपहर कोतवाली थाने के एसआई रामशरण और कालिका यूनिट की टीम ने मिलकर कार्रवाई की है। पुलिस ने मौके से 12 से अधिक युवकों को डिटेन किए हैं। वहीं पुलिस ने कार्रवाई वाले स्थान के पास में चल रही चाय की स्टॉल से हुक्का और तंबाकू भी जब्त की है।
डीएसपी झाझड़िया ने बताया कि पुलिस की ओर से इस तरह की कार्रवाई लगातार की जाएगी। लोहिया कॉलेज के आस पास चलने वाले हुक्का बार पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…
हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…
अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…
पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…
चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…
सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…