राजस्थान

खेती के लिए पहाड़ पर डाली पाइप लाइन:डार्क जोन में ड्रैगन फ्रूट, पपीता और लीची से कर रहे लाखों की कमाई

सीकर के डार्क जोन में पहाड़ से 5000 फीट पानी की पाइप लाइन लाकर एक किसान ने खेतों को हरा भरा कर दिया। ड्रिप इरिगेशन से उसने खेत में ड्रैगन फ्रूट, पपीता और हल्दी समेत सीजनल सब्जियों की खेती की है। फल और सब्जियों से अब वह लाखों रुपए की कमाई कर रहा है।

ये किसान हैं सीकर के महेश शर्मा (42) ने बताया- मैं गाय पालन के साथ ऑर्गेनिक खेती भी करता हूं। ताकि लोगों को बेहतर प्रोडक्ट मिल सकें। खेती के साथ पशुपालन और सिंचाई की उन्नत तकनीक का इस्तेमाल कर महेश शर्मा ने डार्क जोन को न केवल हरा-भरा कर दिया है, बल्कि अच्छा मुनाफा भी कमा रहे हैं।

म्हारे देस की खेती में आज बात सीकर के किसान महेश शर्मा की…

सीकर जिले के छोटे से गांव पलासरा के रहने वाले किसान महेश शर्मा 12वीं पास हैं। शेखावाटी जैसे शुष्क इलाके में बूंद-बूंद सिंचाई पद्धति अपनाकर महेश ने ड्रैगन फ्रूट, पपीता, अमरूद, अनार, हल्दी और सब्जियों की खेती की है।

पलासरा गांव में उनका 5 एकड़ का फार्म अरावली की पहाड़ियों से घिरा है। पहाड़ के दूसरी तरफ भी उनकी 5 एकड़ जमीन है, जो बंजर है। वहां बोरवैल है। फार्म तक पानी लाने के लिए महेश ने पहाड़ के ऊपर से पाइप लाइन बिछाई और बूंद-बूंद सिंचाई की।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago