राजस्थान

राजस्थान में सस्ता होगा इलाज,अलग से होंगे हॉस्पिटल:वेज-नॉनवेज खाना, धर्म के अनुसार पूजा स्थल; होटल्स भी जुड़ेंगे, पांच आयुष सेंटर बनेंगे

राजस्थान के टूरिज्म को अब हॉस्पिटल से जोड़ा जाएगा। राजस्थान को मेडिकल और वैलनेस टूरिज्म स्टेट बनाने के लिए एक्शन प्लान तैयार हो चुका है। सरकार जल्द ही इसे लेकर एक पॉलिसी लाने वाली है, जिसे ‘हील इन राजस्थान’ पॉलिसी नाम दिया गया है।

इस पॉलिसी के तहत राजस्थान में रहने वाले और बाहर से आने वाले लोगों को सस्ता इलाज मिलेगा। इसके लिए अलग से हॉस्पिटल और मैनेजमेंट ​टीम रहेगी।

विदेशों से यहां इलाज कराने आने वाले लोगों का खास ध्यान रखा गया है। इसके लिए अलग से हॉस्पिटल सिलेक्ट किए जाएंगे और इनमें नॉनवेज और वेज से लेकर हर तरह का खाना मिलेगा। इतना ही नहीं हर हॉस्पिटल में धर्म के अनुसार उपासना सेंटर रहेगा।

सरकार की ओर से इस पॉलिसी को बनाकर तैयार कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि जल्द ही इसे कैबिनेट में रखा जाएगा। इसके बाद इस पर काम शुरू कर दिया जाएगा।

इधर, आने वाले तीन सालों के लिए भी सरकार ने प्लान तैयार​ किया है। राजस्थान के अस्पतालों में इंफ्रास्ट्रक्चर और सुविधाओं को मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत 15000 करोड़ रुपए का बजट तय किया गया है।

इसमें आने वाले 3 साल में प्रदेश भर में सुपर स्पेशियलिटी नर्सरी केयर और अस्पतालों की सुविधाओं को अपग्रेड करने का काम होगा। इसमें आयुष फैसिलिटी भी शामिल है।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago